मोहम्मद शमी नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद फैली थीं अटकलें

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लग गया है. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से शमी की आज हुई मुलाकात के बाद अमरोहा में चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें अचानक काफी तेज हो गई थीं. हालांकि, चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Mohammed Shami, Mohammed Shami meet jayant chaudhary, UP Assembly Elections

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से आज हुई मुलाकात के बाद मोहम्मद शमी के अमरोहा में चुनावी मैदान में उतरने की अटकलों पर विराम. CREDIT: Facebook ( jayant Singh )

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है. सुबह से ही सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में यह दावा किया जा रहा था कि शमी अपने गृह जिले अमरोहा से सियासी पिच पर उतर सकते हैं. हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि चुनाव लड़ने की ये बातें महज अटकलें थीं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे मोहम्मद शमी की रविवार को केंद्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी. जयंत चौधरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के सामने आते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक सरगर्मी बढ़ गई.

मोहम्मद शमी के भाई कैफ के खिलाफ FIR दर्ज, लगे कई गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

सुबह से गर्म था सियासी बाजार

उत्तर प्रदेश में अमरोहा शमी का गृह जनपद है, इसलिए अमरोहा में चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या मोहम्मद शमी या उनके परिवार का कोई सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट से अपनी किस्मत आजमाएगा. शमी की लोकप्रियता को देखते हुए खेल प्रेमियों और राजनीतिक जानकारों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे.

अमरोहा से रहा है पुराना जुड़ाव

मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी का अमरोहा से पुराना नाता रहा है. साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में जब मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पूरे देश का दिल जीता था, तब जयंत चौधरी ने उनके गांव सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी सांसद निधि से आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा था. दोनों के बीच पहले से बने इसी जुड़ाव के कारण हालिया मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे.

नहीं हुई है कोई औपचारिक घोषणा

सियासी बाजार गर्म होने के बावजूद असलियत यह है कि न तो मोहम्मद शमी की तरफ से और न ही राष्ट्रीय लोकदल की ओर से ऐसी कोई बात कही गई है. चुनाव लड़ने अथवा किसी राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. तमाम कयासों और दावों के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि शमी के चुनाव लड़ने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

विज्ञापन

क्रिकेट की दुनिया में शमी का दबदबा

मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और घातक तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. विश्व कप समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारत को यादगार जीत दिलाई हैं. अमरोहा के रहने वाले शमी ने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है. ऐसे में उनके चुनाव न लड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है, जो उन्हें केवल 22 गज की पिच पर ही देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ