Video : DM ने अपने हाथों से परोसी सब्जी, SSP ने दी कचौड़ी, पुलिस वाले बोले- थैंक यू

Mirzapur DM Priyanka Niranjan : मिर्जापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसएसपी पुलिसवालों को खाना परोसते दिखाई दिए। पढ़ें महाकुंभ से क्या है कनेक्शन।

Mirzapur DM priyanka niranjan
विज्ञापन

Mirzapur DM Priyanka Niranjan : महाकुंभ खत्म हो चुका हैं, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लौट गए हैं। प्रदेश के कई जिलों से पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए प्रयागराज बुलाया गया था। अब इन पुलिसकर्मियों को सरकार की तरफ से गिफ्ट मिला है। कुछ दिनों की छुट्टी के साथ ही बोनस भी दिए जाने की बात कही गई है। इसी बीच मिर्जापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन महाकुंभ से ड्यूटी कर लौटे पुलिसकर्मियों को खाना परोसती दिखाई दीं।

बताया जा रहा है कि महाकुंभ में ड्यूटी कर वापस लौटे पुलिसकर्मियों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। इसमें वे सभी कर्मचारी शामिल हुए, जो महाकुंभ में स्पेशल ड्यूटी के लिए गए थे। इन्हीं कर्मचारियों के लिए आयोजित भोज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन घर के सदस्य की तरह खाना परोसती दिखाई दीं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परोसी सब्जी, SSP ने कचौड़ी

सामने आए वीडियो में डीएम प्रियंका निरंजन जहां सब्जी परोस रही थीं, तो वहीं जिले के कप्तान SSP सोमेन बर्मा कचौड़ी परोसते दिखाई दिए। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का दिल गदगद हो गया और उन्होंने धन्यवाद कहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साड़ी पहने जिलाधिकारी बाल्टी में सब्जी लेकर खाने के लिए बैठे पुलिसवालों की थाली में परोस रही हैं।

यहां देखें DM का वीडियो

पुलिसकर्मियों के लिए ऐलान

महाकुंभ खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों से विशेष संवाद किया था, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की थी। इसके साथ योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 75 हजार पुलिसकर्मियों को ’महाकुंभ सेवा मेडल’, 10 हजार का स्पेशल बोनस और एक सप्ताह का अवकाश देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

बोनस पाने वाले कर्मचारियों में पुलिसकर्मी व होमगार्ड के साथ ही साथ परिवहन विभाग के संविदा कर्मी, सैनिटेशन कार्मिक, सफाई कर्मी, गंगा सेवा दूत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अब हम पुलिस के बैरक को भी सुधार रहे हैं, यह काम अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश के बहुत से जनपदों की जो सबसे बड़ी बिल्डिंग होगी, वह उत्तर प्रदेश पुलिस बल के जवानों का बैरक हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ