Meerut News: OYO ने अपने चेक इन नियमों में बदलाव किए हैं। मेरठ में अपने पार्टनर होटलों के लिए सबसे पहले OYO ने बदलाव की नीति लागू की है। नए नियमों के तहत अविवाहित जोड़ों को OYO होटलों में एंट्री नहीं दी जाएगी। बुकिंग के समय युवक-युवती को विवाहित होने के सबूत देने होंगे। इंडियन हॉस्पिटैलिटी चेन दूसरे शहरों में भी नए नियम लागू कर सकती है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार नए साल से नई नीति को लागू किया गया है। जिसके बाद अब अनमैरिड कपल्स को रूम अलॉट नहीं किया जाएगा।
चेक इन के दौरान सिर्फ विवाहित जोड़ों को ही कमरा मुहैया करवाया जाएगा। कमरा बुक करने वाले कपल को विवाहित होने के तौर पर सबूत पेश करना होगा। कंपनी के अनुसार यह फैसला सामाजिक मानदंडों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस निर्णय का मेरठ में क्या असर होगा? नतीजे सामने आने के बाद कंपनी नियम को दूसरे शहरों में भी लागू करने पर विचार करेगी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार; लंदन में बैठे इस गैंगस्टर के संपर्क में थे शूटर
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सिविल सोसाइटी के लोग ओयो होटलों में अनैतिक गतिविधियों के चलने की शिकायतें कर रहे थे। जिसके बाद ओयो की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कुछ अन्य शहरों में भी ओयो होटलों में अनमैरिड कपल्स को एंट्री न दिए जाने को लेकर कोर्ट में याचिकाएं दायर हुई हैं। OYO के उत्तर भारत के प्रमुख पावस शर्मा ने PTI को बताया कि सुरक्षित और जिम्मेदार सेवाएं अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सेवाओं को लेकर करेंगे समीक्षा
वे ग्राहक की निजी स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन सामाजिक और कानूनी तौर पर भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए काम कर रहे हैं। OYO की ओर से कहा गया है कि वे अपनी सेवाओं को लेकर समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे। ओयो अपनी पुरानी धारणाओं को बदलने के लिए नया नियम लेकर आया है। ओयो परिवारों, स्टूडेंट्स, निजी यात्रा पर आए लोगों, धार्मिक और एकल यात्रियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाना चाहता है।
यह भी पढ़ें:पसंदीदा खाना खिलाया, शॉपिंग करवाई; फिर बेटी के साथ मिलकर पति को मार डाला… कब्र ने खोले क्या-क्या राज?
उनकी योजना का मकसद है कि ग्राहक यहां लंबे समय तक रुकें और बार-बार बुकिंग के लिए सिर्फ ओयो से ही संपर्क करें। उनका मकसद ग्राहकों का विश्वास जीतना है। ओयो पुलिस और अपने सहयोगी होटलों के साथ मिलकर सेमिनार भी आयोजित करेगा। जो होटल ओयो के साथ जुड़कर अनैतिक गतिविधियों को संचालित करेंगे, उनको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ऐसे होटलों के खिलाफ कानूनी तौर पर भी शिकायत दी जाएगी।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
7 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
9 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
22 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines