हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेप पीड़िता ने केस वापस नहीं लिया तो कुल्हाड़ी से बीच सड़क पर काट डाला, लोग- खड़े-खड़े देखते रहे

Kaushambi rape victim not withdraw case murdered: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो भाईयों ने एक रेप पीड़िता की निर्मम हत्या कर दी है। दरअसल, जब महिला ने रेप केस वापस नहीं लिया तो दोनों भाईयों ने कुल्हाड़ी से जघन्य हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

Kaushambi rape victim not withdraw case murdered: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल्ली के शाहबाद डेरी जैसा जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें दो सगे भाइयों ने 19 साल की रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है। यह वारदात सोमवार की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दो भाइयों ने दिनदहाड़े एक 19 वर्षीय महिला की हत्या कर दी, जिसमें एक बलात्कार करने का आरोपी व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने कहा कि हत्यारे अशोक और पवन निषाद नृशंस हत्या से कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुए थे।

वारदात को अंजाम देने वाले दोनों भाई जमानत पर हुए थे रिहा

पुलिस ने आगे बताया कि लड़की को मुख्य सड़क पर कुल्हाड़ी से काट डाला गया और मौके पर मौजूद ग्रामीण असहाय होकर देखते रहे। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि पवन निषाद पर तीन साल पहले उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। तब से पवन और उसके साथी महिला को उसके खिलाफ दायर मामला वापस लेने के लिए परेशान कर रहे थे। पवन का भाई अशोक निषाद एक अलग हत्या के मामले में आरोपी है और युवती की हत्या से दो दिन पहले जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों महिला और उसके परिवार से रेप केस वापस लेने का दबाव डाल रहे थे।

ये भी पढ़ें: ASP के बेटे को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मासूम ने मौके पर तोड़ा दम, स्केटिंग प्रैक्टिस कर लौट रहा था घर

विज्ञापन

मवेशियों को चराकर लौट रही थी रेप पीड़िता

हालांकि, युवती ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया। जब वह पास के खेत से मवेशियों को चराकर लौट रही थी। उस दौरान दोनों आरोपी भाइयों ने घात लगाकर उस पर कुल्हाडी से हमला कर दिया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।इसके बाद मौकै से तुरंत फरार हो गए। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुरानी दुश्मनी और मुकदमेबाजी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, एक पक्ष के सदस्यों ने धारदार हथियार से लड़की की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। साथ ही इस मामले में केस दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: टीबी की मरीज बेटी का हर दिन करता था रेप, हैवान पिता की करतूत आई सामने तो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola