कैसरगंज में बड़ा हादसा, बृजभूषण सिंह के बेटे के काफिले ने दो युवकों को कुचला

Kaiserganj Road Accident : यूपी के कैसरगंज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने दो युवकों को कुचल दिया, जबकि अन्य दो राहगीरों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद उनके काफिले में भगदड़ मच गई।

UP Kaiserganj Road Accident

UP Kaiserganj Road Accident

Uttra Pradesh Accident (चंद्रेश्वर तिवारी) : उत्तर प्रदेश से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। गोंडा के कैसरगंज में पुलिस एस्कॉर्ट लिखी एसयूवी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो राहगीर घायल हैं। बृजभूषण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में यह गाड़ी शामिल थी। इस हादसे में एसयूवी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

यूपी के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास यह हादसा हुआ। भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की एक गाड़ी ने बाइक को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद नहीं रुके करण भूषण सिंह

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करण भूषण सिंह मौके पर नहीं रुके और उनका काफिला आगे निकल गया, लेकिन पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में दो युवकों की मौत से लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने स्थानीय सीएचसी का घेराव किया।

विज्ञापन

तहरीर में भाजपा प्रत्याशी का नाम नहीं

इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन उसमें भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह का नाम नहीं है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ