हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह की तैयारियां शुरू; जनकपुरधाम से अयोध्या के लिए रवाना हुआ तिलक और भार

Janakpur Dham Vivah Panchami Mahotsav: विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के पदाधिकारी जनकपुर धाम से तिलक, निमंत्रण पत्र और भार के साथ अयोध्या के लिए चल पड़े हैं।

विज्ञापन

अभिषेक मिश्रा

Janakpur Dham Vivah Panchami Mahotsav: भगवान श्रीराम के ससुराल जनकपुर धाम से एक बड़ी खबर आई है। नेपाल के जनकपुर धाम में विवाह पंचमी महोत्सव का आगाज हो गया है। जनकपुर से प्रभु श्रीराम के लिए तिलक और निमंत्रण पत्र अयोध्या के लिए रवाना कर दिए गए है। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के पदाधिकारी जनकपुर धाम से तिलक, निमंत्रण पत्र और भार के साथ अयोध्या के लिए चल पड़े हैं। मधेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने इस महोत्सव को भव्यता के साथ संपन्न करने का विश्वास जताया है।

मधेश सीएम ने दी तिलक टीम को विदाई

जनकपुर धाम से 500 तिलकधारी निमंत्रण पत्र लेकर शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। मधेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने खुद तिलक ले जाने वाली टीम को विदाई दी। सीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि रविवार को इन लोगों का वीरगंज में इस दल में शामिल होने और फिर तिलक के साथ अयोध्या जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम! कई जिलों में गुलाबी ठंड, पढ़िए अपडेट

जानकी मंदिर का निमंत्रण पत्र

भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के तिलक के लिए जनकपुर धाम से आने वाली टीम अयोध्या पहुंचकर विश्व हिन्दू परिषद के महासचिव राजेन्द्र सिंह की अगुवाई में चंपत राय को तिलक के साथ जानकी मंदिर का निमंत्रण पत्र सौंपा देगा। मुख्यमंत्री आगे बताया कि उन्हें विश्वास है कि अयोध्य में तिलक महोत्सव पूरी भव्यता के साथ पूरा होगा। वहीं जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच प्राचीन रिश्ता है। यह रिश्ता कभी कमजोर नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola