---विज्ञापन---

UP Weather: यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम! कई जिलों में गुलाबी ठंड, पढ़िए अपडेट

UP Weather: देशभर में कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे के साथ ठंड का एहसास होने लगा है। देश में कई जगह पर पछुआ हवाओं की वजह से ठंड बढ़ने लगी है।

---विज्ञापन---

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में सुबह शाम को सर्दी देखने को मिल रही है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं शुक्रवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस दौरान कहां कहां पर बारिश होगी।

कई जगह पर छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप खिली रही। कई शहरों में रात से ही कोहरा छा रहा है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बरेली में अधिकतम 25.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश के कई शहरों में 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर से 1000 मीटर तक रह सकती है। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह 8 बजे तक देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर घने कोहरे की चेतावनी दी।

---विज्ञापन---

बारिश का अलर्ट?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर बारिश नहीं होती है तो आज भी तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

---विज्ञापन---

UP Weather

First published on: Nov 17, 2024 07:17 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola