Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड की हरिद्वार जेल से भागे दो कैदियों के मामले में एक चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। जेल से भागे इन दो कैदियों ने तीसरे कैदी के साथ पूरी प्लानिंग बनाई थी। सूत्रों के अनुसार दो कैदियों ने सीढ़ी लगाकर दीवार फांद ली। वहीं, तीसरा जब दीवार फांदने की कोशिश करने लगा तो सीढ़ी गिर गई। जिसकी वजह से वह भाग नहीं सका। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। जल्द कैदियों को दबोच लिया जाएगा।
कैदियों को निर्माण कार्य का पता था
सूत्रों के मुताबिक तीनों कैदियों ने रामलीला कार्यक्रम के आयोजन से एक सप्ताह पहले प्लानिंग की थी। कैदियों को जेल में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में पता था। जिसका फायदा दो कैदियों को तो मिल गया, लेकिन तीसरा जेल से निकलने में विफल रहा। पुलिस को अभी तक फरार हुए कैदियों का सुराग नहीं लगा है। भागा एक कैदी पंकज आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
वहीं, दूसरा कैदी रामकुमार चौहान अपहरण और फिरौती के मामले में अभी विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें:जेल में लॉरेंस बिश्नोई, फिर कैसे ऑपरेट हो रहा गैंग? वसूली, धमकी; मर्डर… ऐसे देता है वारदातों को अंजाम
शुक्रवार रात को दोनों हरिद्वार जेल से फरार हुए हैं। वहीं, सरकार ने मामला सामने आने के बाद कड़ा एक्शन लिया है। मामले में जेलर प्यारेलाल समेत 6 जेल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार कैदियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार रात को ही पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी थी। एसपी सदर जितेंद्र मेहरा को जांच दल की कमान सौंपी गई है। पुलिस को पता लगा है कि रामकुमार और पंकज ने छोटू नाम के कैदी के साथ भागने का प्लान बनाया था।
एक सप्ताह पहले बनाई थी प्लानिंग
प्लानिंग एक सप्ताह पहले बन चुकी थी। कैदियों को पता था कि फिलहाल जेल के अधिकारी रामलीला आयोजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। कैदियों ने कपड़े के टुकड़े की मदद से दो सीढ़ियों को ऊपर-नीचे बांध लिया था। दीवार के बगल में रख रामकुमार और पंकज तो भागने में कामयाब हो गए, लेकिन छोटू सीढ़ी पर चढ़ने लगा तो वह गिर गई। जिसकी वजह से उसके अरमानों पर पानी फिर गया। अब दोनों कैदियों की तलाश में 10 टीमें लगी हैं। जहां उनके भागने की आशंका है, वहां रेड की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस को उम्मीद है कि दोनों जल्द हाथ आ जाएंगे। तीनों कैदियों ने रामलीला में वानर का रोल निभाया था। माता सीता की तलाश के बहाने दो कैदी भाग गए।
यह भी पढ़ें:मांग भरी, सेल्फी ली; स्टेटस लगाया, फिर फंदे पर लटक गए… बाड़मेर में प्रेमी जोड़े ने क्यों की आत्महत्या?
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines