जेल में लॉरेंस बिश्नोई, फिर कैसे ऑपरेट हो रहा गैंग? वसूली, धमकी; मर्डर... ऐसे देता है वारदातों को अंजाम

Baba Siddiqui Murder Case Latest Update: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ पुलिस मानकर चल रही है। लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में बंद है। इसके बाद भी वह अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है। विदेश में बैठे बदमाश भी इस गैंग का सहयोग कर रहे हैं।

Lawrence Bishnoi

Baba Siddiqui Murder Case: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही इस समय साबरमती जेल में बंद है। लेकिन एक के बाद एक मामलों में उसकी गैंग का नाम आ रहा है। जेल की सलाखें उसके शातिर इरादों को रोक नहीं पा रहीं। वह अंदर वारदात की प्लानिंग करता है। गैंग के गुर्गे बाहर उसे अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का है। लॉरेंस जेल के अंदर बैठकर कई राज्यों में कत्ल और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिलवा चुका है। विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टर भी उसकी मदद करते हैं। यही नहीं, कुछ दिन पहले लॉरेंस ने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग करवाई थी। वैनकूवर शहर में हुई वारदात के बाद इस गैंग का नाम सामने आया था।

विज्ञापन

साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में है। वह जेल से ही करोड़ों रुपये की वसूली अपने गुर्गों के जरिए करवाता है। जेल से उसके कई वीडियो और ऑडियो सामने आ चुके हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि लॉरेंस अंदर रहे या बाहर, उसकी गैंग का कोई न कोई कारनामा सामने आ ही जाता है। एनआईए भी पूछताछ के बाद उसके काम करने की पूरी मॉडस ऑपरेंडी बता चुकी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि दिल्ली की तिहाड़, राजस्थान की भरतपुर और पंजाब की फरीदकोट जेल में रहते हुए लॉरेंस ने कई कारोबारियों को धमकी दी। यहीं नहीं, कई कारोबारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की। चंडीगढ़ के क्लब मालिकों, पंजाब के सटोरियों और हरियाणा के शराब कारोबारियों को भी धमकाने के पीछे उसके गैंग का नाम आ चुका है। बताया जाता है कि पहले उसके गुर्गे कारोबारियों और धंधेबाजों के नंबर लेकर आते हैं। वो लॉरेंस को दिए जाते हैं। जिसके बाद कारोबारियों को कॉल कर पैसा पहुंचाने के लिए ठिकाना बताया जाता है।

विज्ञापन

काफी हथियार खरीद चुका है लॉरेंस का गैंग

सूत्रों के मुताबिक काला राणा, गोल्डी बराड़ और काला जठेड़ी जैसे गैंगस्टर भी लॉरेंस के साथ हैं। वहीं, गुरलाल बराड़ नाम के गैंगस्टर का कत्ल हो चुका है। लॉरेंस का गैंग राजस्थान के क्रशर और स्टोन कारोबारियों से भी वसूली करता है। इस काम में गैंगस्टर आनंदपाल का भाई विक्की सिंह और मंजीत सिंह भी उसकी मदद करते हैं। सूत्रों के अनुसार 2018 से 2022 तक लॉरेंस ने काफी हथियारों की खरीद की थी। इन हथियारों में AK47 तक शामिल थी। इन्हें यूपी के आर्म्स सप्लायर कुर्बान चौधरी उर्फ शहजाद से खरीदा गया था। डील गैंगस्टर रोहित चौधरी ने करवाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ