Greater Noida News: देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के निवासियों को अब भी लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोसायटी में निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बिना चुनाव गठित की गई वर्तमान एओए को तुरंत भंग कर पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।
चुनाव कराने के थे निर्देश
निवासी सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि सोसायटी में नियमानुसार चुनाव कराए जाए। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं कराए गए है जिससे निवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान वर्तमान अवैध एओए मेंटिनेंस फंड का अनुचित उपयोग कर रही है। फंड से जुड़े कई मामले कोर्ट में लंबित है।
काट दी जाती है बिजली
आरोप है कि जो निवासी इस अनियमितता का विरोध करते है उनकी बिजली काटी जा रही है। सोसायटी स्टाफ द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि हमारे ही घर में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। निवासी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
चुनाव कराने की मांग
निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द एओए चुनाव कराए जाए। सोसायटी में पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फंड का सही जगह प्रयोग हो जिससे कि निवासियों को सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में मिठाई से निकला कॉकरोच, स्वतंत्रा दिवस से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
10 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
14 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
14 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
20 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines