Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसायटी में लोकतंत्र की पुकार, एओए के खिलाफ निवासियों का प्रदर्शन

Greater Noida News: देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के निवासियों को अब भी लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोसायटी में निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

Protest Against AOA Greater Noida West
विज्ञापन

Greater Noida News: देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के निवासियों को अब भी लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोसायटी में निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बिना चुनाव गठित की गई वर्तमान एओए को तुरंत भंग कर पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।

चुनाव कराने के थे निर्देश
निवासी सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि सोसायटी में नियमानुसार चुनाव कराए जाए। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं कराए गए है जिससे निवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान वर्तमान अवैध एओए मेंटिनेंस फंड का अनुचित उपयोग कर रही है। फंड से जुड़े कई मामले कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन

काट दी जाती है बिजली
आरोप है कि जो निवासी इस अनियमितता का विरोध करते है उनकी बिजली काटी जा रही है। सोसायटी स्टाफ द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि हमारे ही घर में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। निवासी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

चुनाव कराने की मांग
निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द एओए चुनाव कराए जाए। सोसायटी में पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फंड का सही जगह प्रयोग हो जिससे कि निवासियों को सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ