---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करोड़ों के मालिक पानी को तरसे, अथॉरिटी के टैंकर पर टिकी जिंदगी

Greater Noida West: निवासियों ने बताया कि परिसर में 6 टावर बने हुए हैं, जिनमें करीब 680 परिवार रहते हैं। सोसायटी में करीब पिछले 10 दिनों से निवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोसायटी में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा पानी की सप्लाई ठीक से नहीं की जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में समस्याओं का अंबार है। कुछ सोसायटियों में दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जबकि कुछ सोसायटियों में पानी की सप्लाई नहीं होने से करोड़ों रुपये के फ्लैट के मालिक पानी को तरस रहे हैं। रविवार को ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी वन का 4 एवेन्यू और पंचमुखी जनता फ्लैट के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। गौर सिटी वन का 4 एवेन्यू में ग्रेनो अथॉरिटी ने पानी के टैंकर भिजवाए।

680 परिवार पानी को तरसे

---खबर नीचे जारी है---

गौर सिटी वन के 4 एवेन्यू में निवासियों को पाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अथॉरिटी द्वारा पानी की सप्लाई ठीक से नहीं की जा रही है, जिसके कारण अंडरग्राउंड वॉटर टैंक नहीं भर पा रहे हैं। साथ ही, रविवार को एओए द्वारा निजी और अथॉरिटी से वॉटर टैंक मंगवाकर अंडरग्राउंड टैंक को भरा गया। निवासियों ने बताया कि परिसर में 6 टावर बने हुए हैं, जिनमें करीब 680 परिवार रहते हैं। सोसायटी में करीब पिछले 10 दिनों से निवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोसायटी में प्राधिकरण द्वारा पानी की सप्लाई ठीक से नहीं की जा रही है। अथॉरिटी की तरफ से पानी का प्रेशर कम आ रहा है, जिसके करण अंडरग्राउंड वॉटर टैंक नहीं भर पा रहा है, जिसको देखते हुए एओए द्वारा निजी तौर से भी पानी के टैंकर मांगे गए।

ऐसे मिला लोगों को पानी

---खबर नीचे जारी है---

निवासियों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। लगातार पानी के टैंकर से अंडरग्राउंड वॉटर टैंक को भरा जा रहा है। जब समस्या ज्यादा अधिक बढ़ गई तो एओए द्वारा अथॉरिटी से पानी के टैंकर भेजने की मांग की गई। रविवार को सोसायटी में अथॉरिटी द्वारा टैंकर भेजे गए, जिससे अंडरग्राउंड वॉटर टैंक को भरा गया और लोगों के घर में पानी की सप्लाई शुरू हुई।

लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

---खबर नीचे जारी है---

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 3 स्थित पंचमुखी जनता फ्लैट में गंदे पानी की आपूर्ति से निवासी परेशान है। लोगों का आरोप है कि अथॉरिटी से लगातार गंदे पानी की समस्या के समाधान करने की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। निवासियों ने बताया कि परिसर में करीब 600 परिवार रहते हैं, लेकिन लगातार सभी निवासी गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोसाइटी में गंदे पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने कई बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की। अधिकारियों ने सर्वे भी किया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पाइपलाइन में लीकेज

---खबर नीचे जारी है---

रोजाना सोसायटी में गंदे पानी आता है, जिसमें मिट्टी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही, पानी में से बदबू भी आती है। पूर्व में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण सोसायटी में काफी अधिक लोग बीमार भी हुए थे, जिसके बाद पानी के सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए, लेकिन अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई। वहीं, सोसायटी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसको लेकर अथॉरिटी से पाइपलाइन बदलने की मांग भी की गई है।

First published on: Apr 20, 2025 10:42 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola