Weather Alert: 5 राज्यों पर टूटने वाला है मौसम का कहर! नॉर्थ-इंडिया में एक साथ एक्टिव हुए तीन सिस्टम, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने बताया कि इन चार राज्यों में 9 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

IMD Rain Alert

5 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी (Photo: AI)

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने बताया कि इन चार राज्यों में 9 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा सिक्किम में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी होने की आशंका है. हालांकि पंजाब और हरियाणा के लिए IMD ने 13 सितंबर तक भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि नॉर्थ-ईस्ट के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बादल बरसने का अलर्ट, जानें देशभर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

कहां-कैसा मौसम रहेगा?

IMD ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 7 से 10 सितंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है , वहीं 11-13 सितंबर के बीच हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली ने मौसम की सबसे ज्यादा मार झेली है.IMD की जानकारी के मुताबिक, यहां रिकॉर्ड 38 Cm बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के महसी (बहराइच) में 18 Cm, उत्तराखंड के गूलरभोज में 15 Cm और बिहार के लौकही (मधुबनी) में 12 Cm बारिश रिकॉर्ड हुई है.

क्या है आसमानी आफत की वजह?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस वक्त वायुमंडल में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं. दक्षिण-पश्चिम का कम दवाब का क्षेत्र अब मिडिल यूपी में सक्रिय हो गया गै, जिसकी वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन हुआ है. सिर्फ इतना ही नहीं, दक्षिण गुजरात से लेकर यूपी के कम दवाब वाले इलाके तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. मिड ट्रोपोस्फेर्रिक लेवल पर कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में एक western disturbance भी एक्टिव है. इन सभी वजहों से उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत पर आसमानी आफत का खतरा मंडरा रहा है.वहीं , दक्षिण भारत पर अभी बारिश की संभावना ना के बराबर है. IMD का कहना है कि दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 6-7 दिनों तक बरसात नहीं होने वाली. हालांकि, केरल और माहे में 7 से 9 सितंबर तक उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ