10 साल का अल्फाज नहीं देख पाया नेपाल वालों का दर्द, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंपा DM को गुल्लक

नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही की तस्वीरें देखकर कुशीनगर के 10 वर्षीय अल्फाज शेख का दिल पसीज गया. बच्चे ने अपनी गुल्लक में एक साल से जमा रकम नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी.

piggy bank.jpg

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चे ने दान किया अपना गुल्लक (फोटो- ANI)

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद सामने आई तबाही की तस्वीरों ने जहां पूरी दुनिया को झकझोर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक 10 वर्षीय बच्चे ने संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कक्षा 3 में पढ़ने वाले अल्फाज शेख ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी गुल्लक में जमा की गई पूरी रकम दान कर दी.

विज्ञापन

अल्फाज ने अपनी गुल्लक जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को सौंप दी है. बताया गया कि बच्चा पिछले करीब एक साल से इसमें पैसे जमा कर रहा था. यह रकम उसके लिए सिर्फ बचत नहीं थी, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं के लिए जुटाई गई पूंजी थी. हालांकि, नेपाल में बाढ़ से मची तबाही की तस्वीरें देखने के बाद उसने अपनी बचत जरूरतमंदों के लिए देने का फैसला किया.

विज्ञापन

नेपाल बाढ़ पीढ़ितों के लिए दान किया गुल्लक

अल्फाज ने बताया कि उसने यूट्यूब पर नेपाल में आई बाढ़ के वीडियो देखे थे. इन तस्वीरों में लोगों के घर तबाह होते और बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें सामने आ रही थीं. यह सब देखकर उसे काफी दुख हुआ. इसके बाद उसने तय किया कि वह अपनी तरफ से पीड़ितों की मदद करेगा. उसने अपने मन की बात सबसे पहले अपने दादा को बताई और गुल्लक दान करने की इच्छा जाहिर की.

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी अल्फाज की इस पहल ने लोगों को भावुक कर दिया. लोगों के कई रिएक्शन सामने आए. उसकी तस्वीर और कहानी सामने आने के बाद कई लोगों ने बच्चे के जज्बे की सराहना की. लोगों ने उसकी संवेदनशीलता की तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में दूसरों के दर्द को समझना और अपनी जमा पूंजी जरूरतमंदों के लिए दे देना बड़ी बात है.

विज्ञापन

26 अगस्त को नेपाल में आई थी बाढ़

दरअसल, 26 अगस्त को चीन-नेपाल सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल और आस-पास के इलाकों में भारी तबाही मचाई. रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में दोनों देशों में कम से कम 1,384 लोगों की मौत हुई, जबकि 5,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल के कई इलाकों में सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. रासुवा समेत कई दूर दराज के क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ