पति और प्रेमी पक्ष के बीच थाने में हो रही थी सुलह, प्रेग्नेंट महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा; दिया बच्चे को जन्म

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पारिवारिक विवाद के समझौते के लिए थाने पहुंची सात माह की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने थाने के परिसर में बच्चे को जन्म दिया.

IMAGE.jpg (11)

बाराबंकी थाने में गूंजी बच्चे की किलकारी, समझौते के दौरान गर्भवती ने दिया 7 माह के शिशु को जन्म (फोटो- AI)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक थाने के परिसर में उस समय भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब पारिवारिक विवाद को लेकर समझौते के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया. महिला करीब सात माह की गर्भवती थी और अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद पुलिस थाने में ही उसकी डिलीवरी करानी पड़ी. घटना के बाद पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और जच्चा-बच्चा को चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पारिवारिक विवाद को लेकर थाने पहुंची थी. मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया चल रही थीत. इसी दौरान गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला की मदद के लिए जरूरी इंतजाम किए. स्थिति को देखते हुए पुलिस अलर्ट थी और महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इस बीच प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण महिला ने थाने के परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया. वहीं, बच्चा सात माह में ही पैदा हुआ है और वह प्रीमेच्योर है तो इसलिए उसे विशेष देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, सुबेहा की रहने वाली युवती का उसी कस्बे के एक युवक से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की बात सामने आई, जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई. परिवार ने कुछ समय पहले उसकी शादी कोठी क्षेत्र में कर दी थी. शादी के बाद जब ससुराल पक्ष को उसकी गर्भावस्था की जानकारी हुई तो दोनों परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया.

विज्ञापन

मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद यह सहमति बनी कि युवती के प्रसव और उससे जुड़े खर्च की जिम्मेदारी उसके प्रेमी और उसका परिवार उठाएगा. इसी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को युवती अपने पति, प्रेमी और दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ सुबेहा थाने पहुंची थी.

विज्ञापन

समझौते के दौरान हुई प्रसव पीड़ा

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और तय रकम का लेन-देन भी पूरा कर लिया गया. इसी दौरान अचानक युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति संभलने से पहले ही उसने थाने के परिसर में एक बच्चे को जन्म दिया. घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत ही महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज शुरू हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ