Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला रजपुरा गांव में खेत में मूजी लगाते दौरान बाप-बेटी करंट से झुलस गए। बताया गया है कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही के चलते हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता सतीश की मौत हो गई। वहीं, उसकी 18 साल की बेटी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाॅक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है।
खंभे से उतरा था करंट
इस हादसे में मायचा गांव के रहने वाले सतीश की मौत हुई है। वह अपनी बेटी के साथ खेत में मूंजी व दवाई लगाने का काम कर रहे थे। खंभे में जुड़े तार से करंट खेत में उतरा और बाप-बेटी उसकी चपेट में आ गए। सतीश की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजली निगम की लापरवाही आई सामने
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में आए दिन बिजली निगम की लापरवाही के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले भी कलश यात्रा के दौरान कई महिलाएं करंट की चपेट में आ गई थी। इसके अलावा अनवरगढ़ गांव में बिजली निगम की लापरवाही से किसान की मौत हो गई थी।
ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
बिजली निगम की लापरवाही से लगातार हो रहे हादसों की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कुछ दिन पहले प्रदर्शन भी कर चुके है। बिजली निगम की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा रही है। कोई इस पर ध्यान देने वाला नहीं है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
23 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines