Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट विलेज ग्राम सादुल्लापुर और उसके आसपास मौजूद अन्य गांवों का हाल बेहाल है। गांवों में रोड और नालियां टूटी पड़ी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित ग्रेनो अथॉरिटी से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ श्रीलक्ष्मी सिंह से इसकी शिकायत की है।
गांवों की स्थिति बदहाल
ग्रामीण हरेंद्र भाटी का कहना है कि सादुल्लापुर को स्मार्ट विलेज कहा जाता है। यह नाम उसे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ही दिया है। स्मार्ट विलेज सादुल्लापुर में नालियां टूटी हुई हैं जिसका पानी रोड पर बहता रहता है। जिसके कारण रोड भी टूट गई है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। स्थिति बद से बदतर हो रही है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों का बुरा हाल है। हरेंद्र भाटी का आरोप है कि अफसर अपने दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी वजह से कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अफसरों को अपने दफ्तरों से बाहर निकलकर काम का जायजा लेना चाहिए। जिससे गांवों की बदहाल स्थिति में सुधार आए।
महामारी फैलने के बाद जागेंगे अफसर
हरेंद्र का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने क्षेत्र के कुछ गांवों को पेपर स्मार्ट विलेज बताया है। जबकि गांवों में स्मार्ट जैसा कोई कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीण शिकायत कर-कर थक चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों में जू नहीं रेंग रही है। लगता है गांवों में महामारी फैलने के बाद अफसर कुंभकरण की नींद से जागेंगे।
लाखों के टेंडर के बाद नहीं हो रहा काम
ग्रामीण हरेंद्र भाटी का कहना है कि स्मार्ट विलेज डिविजन 2 के कार्य क्षेत्र में आता है जिसके डिवीजन -2 एवं स्वास्थ्य विभाग के सीनियर मैनेजर सनी यादव हैं। मैनेजर विजेंद्र कुशवाहा और सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता हैं। लाखों करोड़ों रुपए के टेंडर होने के बावजूद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्य कराने में असमर्थ है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सुनपुरा गांव में कच्ची कालोनियां काटी जा रही हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों ही मामलों में अथॉरिटी एसीईओ लक्ष्मी सिंह से शिकायत की है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines