Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के सेक्टर 94 के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि एक कपल आखिर ऐसा कैसे कर सकते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है जबकि युवती उसके आगे उल्टी दिशा में बैठकर पहले उसको गले लगा रही है फिर किस कर रही है। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक सवार का 53,500 का चालान ट्रैफिक पुलिस की तरफ से काटा गया है।
आए दिन वायरल होते हैं वीडियो
यह कोई पहला मामला नहीं है जब कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पूर्व भी नामी यूनिवर्सिटी में किस करते हुए कपल का वीडियो वायरल हुआ था। अश्लील वीडियो के अलावा नोएडा में स्टंट करने के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भारी भरकम चालान भी किए जाते हैं, इसके बावजूद रईसजादे सुधरने का नाम नहीं लेते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए अभिभावकों को अपनी भूमिका तय करनी होगी, अन्यथा आने वाले दिनों में परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।
कार सवार युवक ने बनाया है वीडियो
वायरल वीडियो 5 सेकंड का है, जिसे एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले कार में सवार एक युवक ने बनाया है। वीडियो बनाते हुए युवक आशिकी 2 कहकर कपल को बुला रहा है। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर भारी संख्या में लोग देख रहे हैं। वायरल वीडियो में जिस बाइक पर कपल बैठे हुए हैं वह दिल्ली के एड्रेस पर रजिस्टर है। ऐसे में आशंका है कि कपल दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह ग्रेटर नोएडा की किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं और यहां से वापस दिल्ली जा रहे थे तभी यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई, बोला- नार्को टेस्ट हो…
लोगों को किया जाएगा जागरूक
पुलिस का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों को इस मामले में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक किया जाएगा कि उनकी इन हरकतों से उनके अभिभावकों को शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines