Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई, बोला- नार्को टेस्ट हो...

Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। आज राजा का त्रयोदशी संस्कार है, जिसमें सोनम का भाई गोविंद पहुंचा है। पढ़ें इंदौर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Sonam Raghuvanshi Case (4)

सोनम का भाई गोविंद (News24 GFX)

Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पर इस समय पूरा परिवार दुख और मातम में डूबा हुआ है। आज राजा रघुवंशी की मौत के 13 दिन पूरे हो गए हैं। शादी के 13 दिन बाद ही बेटे की लाश देखने वाली मां का कलेजा दुख से फट रहा है। वहीं, उसके पिता, भाई और बहनों की आंखों से बिना रुके आंसू बहे जा रहे हैं। इस दुख की घड़ी में सोनम का भाई गोविंद एक बार फिर राजा के परिवार के साथ खड़ा हुआ है। आज राजा का त्रयोदशी संस्कार है, जिसमें सोनम का भाई गोविंद पहुंचा है।

राजा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई

अपनी बहन के जुर्म की वजह से वह राजा के परिवार से नजरें नहीं मिला पा रहे सोनम का भाई गोविंद आज राजा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा। इससे पहले भी गोविंद राजा रघुवंशी की मां से घर में मुलाकात कर चुका है। इसके बाद राजा रघुवंशी के पिंडदान पूजा में भी उज्जैन पहुंचा था। हालांकि, इस दौरान सोनम के बाकी परिवार वाले मौके पर नहीं दिखाई दिए।

होना चाहिए नार्को टेस्ट

इस दौरान गोविंद ने कहा कि उसे शिलांग पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है, जल्द ही वह वहां जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सोनम इंदौर में राजा के घर रुकी हुई है। इस दौरान उन्होंने राजा के भाई की नार्को टेस्ट मांग जायज बताया और कहा कि नार्को टेस्ट होना चाहिए। बनारस में सोनम के साथ 2 संदिग्धों को लेकर गोविंद ने कहा कि वे लोग साजिश में हो सकते हैं। बता दें कि बरखा त्रेहान भी राजा के घर में राजा की तस्वीर लेकर पहुंचीं।

इस बीच सोनम और राजा की शादी से पहले की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में सोनम और राजा एक-दूसरे को केक खिलाते, परिवार के साथ डांस करते और हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ