ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में फर्जीवाड़ा करने पहुंचा युवक, अधिकारियों की मुस्तैदी से हुआ बेनकाब

Greater Noida News: सेक्टर पी थ्री में भूखंड संख्या डी-138, पीपी सिंह के नाम आवंटित है। प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए जरूरी कागजात लगाकर अथॉरिटी में आवेदन किया गया। फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग की तरफ से आवंटी को बुलाया गया। बुधवार को पीपी सिंह नाम से एक व्यक्ति फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग आया।

Greater Noida Authority, Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा न्यूज, Latest News

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में फर्जीवाड़े की कोशिश

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संपत्ति विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी से एक प्रॉपर्टी का फर्जीवाड़ा होने से बच गया। फर्जी तरीके से मूल आवंटी बनकर प्रॉपटी का ट्रांसफर कराने आए व्यक्ति को प्राधिकरण के स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अथॉरिटी की तरफ से सूरजपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संपत्ति विभाग की प्रबंधक को हुआ संदेह

दरअसल, सेक्टर पी थ्री में भूखंड संख्या डी-138, पीपी सिंह के नाम आवंटित है। प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए जरूरी कागजात लगाकर अथॉरिटी में आवेदन किया गया। फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग की तरफ से आवंटी को बुलाया गया। बुधवार को पीपी सिंह नाम से एक व्यक्ति फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग आया। संपत्ति विभाग की प्रबंधक को संदेह हुआ। आधार में लिखिल ब्योरा का भी मिलान किया गया। फोटो और जन्मतिथि का मिलान न होने पर मूल फाइल से पड़ताल की गई। मिलान न होने पर फर्जीवाड़ा की आशंका हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। अथॉरिटी के प्रबंधक राजेश सिंह की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में आरोपी की पहचान महिपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में की गई है।

फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों पर भी होगी सख्ती

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि प्रॉपर्टी के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रकरण के आरोपी की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा अन्य जो भी लोग इस तरह के फर्जीवाड़ा में शामिल हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत पुलिस अधिकारियों से भी बात की गई है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संपत्ति से जुड़े विभागों को फिजिकल वेरीफिकेशन की प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ