Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5597 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा- ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न बोर्ड मीटिंग में इस पर मुहर लग गई है। आगामी वित्त वर्ष में सर्वाधिक जोर जमीन अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यां पर रहेगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और गांवों व सेक्टरों के विकास कार्यों पर रहेगा। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष में आमदनी और खर्च की रकम भी बराबर रहने का आकलन लगाया गया है।
जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा के प्रति औद्योगिक निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। तमाम निवेशक उद्योग लगाने के लिए जमीन मांग रहे हैं। उनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण लगातार प्रयासरत है। इस वजह 2025-26 के बजट में जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इस बार जमीन अधिग्रहण पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। जिससे किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। यह पैसा बतौर मुआवाजा किसानों को बांटा जाएगा।
गांवों के विकास पर खर्च होंगे 515 करोड़ रुपये
सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि निर्माण व विकास कार्यों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 1973 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस साल गांवों के विकास पर 515 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है।
इन पर खर्च होंगे 292 करोड़ रुपये
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत भुगतान पर 292 करोड़ रुपये खर्च करने का आकलन है। यह रकम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्टेडियम/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण, ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट में बड़े ग्राउंड का निर्माण, सेक्टरों में मल्टीपरपज हॉल या सामुदायिक केंद्र का निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो का निर्माण, जेवर एयरपोर्ट में अंशदान आदि पर खर्च करने का लक्ष्य है।
12 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
विकास और निर्माण कार्यों के लिए तय 1973 करोड़ रुपये को फुटओवर ब्रिज का निर्माण, एसटीपी, अंडरपास का निर्माण, स्ट्रक्चर पार्क, विद्युत सबस्टेशन, नए कॉलेजों का निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अस्पताल/हेल्थ सेंटर का निर्माण, वेंडर मार्केट, क्योस्क का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे करीब 12 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
ग्रीनरी पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ ने बताया कि 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 100 करोड़ रुपये ग्रीनरी पर खर्च करने का लक्ष्य है। अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही ग्रीनरी का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
11 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
16 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines