---विज्ञापन---

गाजियाबाद में रविवार को सुबह से खिली रही धूप, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, जानिए मौसम अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। रविवार को भी दिन भर आसमान पर तेज धूप खिली रही। जिसके कारण दिन में गर्मी से बुरा हाल रहा। रविवार सुबह के समय 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। रविवार को भी दिन भर आसमान पर तेज धूप खिली रही। जिसके कारण दिन में गर्मी से बुरा हाल रहा। रविवार सुबह के समय 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पिछले दो दिनों से दिन में खिल रही धूप के कारण रात का तापमान में भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। शाम के समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

शनिवार से पहले शिवरात्रि पर्व के दौरान सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। जिसके कारण मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे कावड़ियों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही एक बार फिर आसमान साफ हो गया और दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को भी सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। मौसम विभाग की माने तो अभी एक दो दिन में बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

फिर से मौसम बदलने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक बार फिर गाजियाबाद का मौसम बदल सकता है। फिलहाल गाजियाबाद सहित एनसीआर में मानसूनी बारिश का दौर अभी है। जिसके कारण कहीं-कहीं पर रात में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश होने की संभावना है।

First published on: Jul 27, 2025 07:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola