हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग, वसूली… परेशान होकर थाना अध्यक्ष ने लगाई फांसी, तीन गिरफ्तार

बस्ती के वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अश्लील वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले जाते थे.

UP News

यूपी में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने किया सुसाइड (Photo: Social Media)

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस अधिकारी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब पुलिस ने दावा किया है कि वो हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के दबाव में थे. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश के तौर पर हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी महिला लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाए जाते थे. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से मोटी रकम की मांग किए जाने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि इसी तरह कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली की गई. जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर महिला और उसके साथी विजय प्रकाश के सूर्य प्रकाश सिंह के संपर्क में होने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह को भी ब्लैकमेल किया जा रहा था. आरोप है कि उन पर करीब एक करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था. घटना वाले दिन दोपहर करीब 1 बजकर 41 मिनट पर आखिरी कॉल किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है. इसके बाद सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कई लोगों से लाखों की वसूली का दावा

पुलिस ने जांच में हनी ट्रैप के जरिए कई लोगों से रकम वसूले जाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर उमेश से करीब 4 लाख रुपये, अहमद रजा से करीब 5 लाख रुपये और आर्यन दीक्षित से करीब 15 लाख रुपये की वसूली किए जाने का आरोप है.पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल भी किया जाता था. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले में कुछ और लोग भी पीड़ित हो सकते हैं. तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूतों, मोबाइल फोन और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं.

विज्ञापन

(Input By: Wasim Ahmad)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ