---विज्ञापन---

गाजियाबाद में बुधवार को आसमान पर छाए रहे बादल, दिन में हुई बारिश की हल्की बौछारों से मौसम रहा सुहाना

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर के समय हल्की धूप निकली, मगर तापमान कम ही बना रहा। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन गाजियाबाद में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार शाम से हुई हुई बारिश से राहत मिली। उसके बाद मंगलवार को सुबह के समय से शहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक कहीं तेज कहीं हल्की बारिश होने से शहर में कई जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। कई स्थानों पर जलभराव में गाड़ियों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। वहीं बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर के समय हल्की धूप निकली, मगर तापमान कम ही बना रहा। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन गाजियाबाद में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को हुई बारिश से जल भराव ने किया था परेशान

---खबर नीचे जारी है---

बीते कई दिनों से चली आ रही गर्मी से लोगों को सोमवार शाम को हुई कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर हुई तेज बारिश के कारण राहत मिली। मगंलवार को सुबह के समय से आसमान पर बादल छाए रहे। जिसके बाद दोपहर तक हुई झामझम बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। मंगलवार को हुई बारिश से शहर के मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। बुधवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान दिन में कहीं-कहीं पर बारिश की हल्की बौछारें भी पड़ी। जिससे काफी राहत मिली है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Today Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में जलभराव

---खबर नीचे जारी है---

आने वाले दिन मध्यम बारिश होने की संभावना

गाजियाबाद सहित एनसीआर और देश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी मानसून सक्रिय है। गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को शहर में 22 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बीते सोमवार शाम से गाजियाबाद सहित आस-पास के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। गाजियाबाद सहित एनसीआर में गुरुवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 30, 2025 07:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola