Ghaziabad News: कावड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कदम, एप के जरिए ग्राहक दे सकेंगे खाने का फीडबैक

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में कांवड़ मार्ग पर लगी दुकानों पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने दिल्ली FSSAI के सहयोग से फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए ग्राहक खाद्य प्रतिष्ठानों के खाने की गुणवत्ता और सेवा का फीडबैक दे सकेंगे।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा 2025

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में सभी विभाग अपनी बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने में लगे हुए हैं। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर लगी दुकानों पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने भी कदम उठाया है। विभाग की ओर से दिल्ली FSSAI के सहयोग से फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए ग्राहक खाद्य प्रतिष्ठानों के खाने की गुणवत्ता और सेवा का फीडबैक दे सकेंगे।

विज्ञापन

फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर दे सकतें हैं ग्राहक फीडबैक

11 जुलाई यानी शुक्रवार से कावड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य विभाग पिछले एक माह से लगातार तैयारी करने में जुटे हुए हैं। सभी विभाग कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए अपनी बेहतर सुविधाएं देने में जुटे हैं। इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भी कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थ में किसी तरह की मिलावट न हो सके इसके लिए एक एप लॉन्च किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड सेफ्टी कनेक्ट नाम से यह एप दिल्ली FSSAI के सहयोग से बनाया है। इस एप के जरिए ग्राहक खाद्य प्रतिष्ठानों की खाने की चीजों और सर्विस को लेकर अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं। जिससे दुकान पर मिलने वाली खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का पता चलेगा।

विज्ञापन

टोल-फ्री नंबर पर भी कर सकतें हैं शिकायत

कावड़ मार्ग पर लगी सभी दुकानों पर क्यूआर कोड के पोस्टर लगाए गए हैं। जिन्हें ग्राहक स्कैन करके अपना फीडबैक दर्ज कर सकते हैं। यह एप एंड्राइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। इसके अलावा विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से भी ग्राहक अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह अपना सर्टिफिकेट और लाइसेंस चश्पा करना होगा। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ बार-बार शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ