अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, कहा- तीनों ICC ट्रॉफी आपके...

Gautam Gambhir Message to Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर को खास मैसेज भेजा है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

gautam gambhir ajit agarkar

गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर को भेजा खास मैसेज (Image: ANI)

Gautam Gambhir Message to Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर टीम की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है. तीन साल तक वह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर रहे. उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफी जीती. बताया जा रहा था कि BCCI उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा सकता है. हालांकि, बाद में प्लान बदल गया और 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर की आई प्रतिक्रिया

गौतम गंभीर ने X पर पोस्ट डालते हुए अजीत अगरकर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने भारत की तीन ICC ट्रॉफी जीत का श्रेय भी अगरकर को दिया. उन्होंने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा, ‘अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. तीनों ही ICC ट्रॉफियां आपके विश्वास का एक उदाहरण हैं. आप हमेशा ही टीम को पहले और सबसे आगे रखते थे. मुझे यह बात जरूर कहनी होगी कि इतिहास आपके प्रति उदार होगा. हर एक चीज के लिए धन्यवाद. भविष्य के लिए मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.’

विज्ञापन

आप नीचे गौतम गंभीर की पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी

विज्ञापन

अजीत अगरकर के कार्यकाल में सफल रही टीम इंडिया

अजीत अगरकर को BCCI ने जुलाई 2023 में टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया था. इसके बाद भारतीय टीम ने 2023 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और उसी साल एशिया कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की. अजीत अगरकर के कार्यकाल में ही टीम इंडिया ने 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप जीते. भारतीय टीम ने इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी कब्जा किया. नीचे अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत द्वारा हासिल की गई सभी उपलब्धियों की लिस्ट है:

  • एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल
  • एशिया कप 2023 विजेता
  • 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में उपविजेता
  • T20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता
  • एशिया कप 2025 विजेता
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता
  • एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल

अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया के चयन और कुछ फैसलों को लेकर विवाद भी हुए थे. हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20I से रिटायरमेंट के बाद अजीत अगरकर के प्रतिनिधित्व में टीम इंडिया ने अच्छी तरह से ट्रांजिशन किया. अजीत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद BCCI ने अब नया चयनकर्ता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ