Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गुरुवार यानी 19 जून को 3 कोरोना के नए मामले सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 तक पहुंच गई है। इसमें से 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं बाकी का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद जिला अस्पताल ने भी कोरोना की रोकथाम के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की जांच करने में जुटी है।
गुरुवार को मिले 3 नए मामले
गुरुवार को जिले में 3 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है। इसके अलावा अब तक 71 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। जिले के प्राइमरी और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर भी कोविड जांच शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट उपलब्ध हो गई है।
अभी जिले में 25 एक्टिव केस
सीएमओ के अनुसार, गुरुवार को शास्त्री नगर निवासी 1 महिला, 3 दिन से राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक 24 वर्षीय युवती को खांसी और बुखार था। दोनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा प्रताप विहार निवासी एक महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 1 मरीज का निजी अस्पताल में रात चल रहा है। फिलहाल जिले में 25 केस एक्टिव हैं और 24 मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनके परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
देश में अबतक कितने हैं कोरोना के मामले
भारत में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दें, नया वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है और इससे मौतों के मामले भी सामने आ रहे हैं। बात करें बीते 24 घंटे की तो 4 मौत हो गई है, जिसमें दिल्ली 1 और महाराष्ट्र में 2, केरल में 1 की मौत हुई है। फिलहाल, कोरोना के 6483 एक्टिव मामले हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामलों की बात करें तो केरल (1384) में ज्यादा हैं। वहीं, बंगाल में (747) और गुजरात में (1105) एक्टिव मामले हैं।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad: अंकुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बहन से अफेयर के कारण की थी हत्या
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
18 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines