---विज्ञापन---

Agra: लग्न सगाई के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं

Agra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लग्न सगाई समारोह में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो महिलाएं जिंदा जल गईं। वहीं एक अन्य शख्स भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Agra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लग्न सगाई समारोह में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो महिलाएं जिंदा जल गईं। वहीं एक अन्य शख्स भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोस के खाली घर में बन रहा था खाना

जानकारी के मुताबिक घटना आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की सुंदरवन कॉलोनी की है। यहां रहने वाले मदन कुमार के बेटे की रविवार को लग्न सगाई थी। पड़ोस के एक खाली घर में रिश्तेदारों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। बताया गया है कि यहां हलवाई कैलाशी के दो महिलाएं शीला और लीला खाना बनाने के लिए आई थीं।

---विज्ञापन---

अचानक सिलेंडर में लग गई आग

खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। शादी की खुशियों वाले घर में देखते ही देखते चीखपुकार मच गई। कई लोग आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग को काबू में किया, लेकिन तब मामला बड़ा हो चुका था।

अस्पताल जाते समय तोड़ दिया दम

सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों महिलाओं समेत अन्य घायलों को अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन दोनों महिलाओं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना सिकंदरा प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों महिलाएं पूड़ियां बेलने का काम करती थी। गैस लीकेज के कारण हादसा हुआ।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2023 02:36 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola