India Railways: मिथिला-सीमांचल वालों के लिए खुशखबरी! न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक दौड़ेगी नई 'अमृत भारत' एक्सप्रेस, पंजाब का सफर होगा आसान

Amritsar-New Jalpaiguri Amrit Bharat Express: भारतीय रेल ने न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है. रेलवे के इस फैसले से इस रूट पर यात्रा करने वालों हजारों यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का नंबर और इसका रूट.

New Jalpaigur Amritsar Amrit Bharat Express

नई अमृत भारत ट्रेन शुरू.

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. इस नई ट्रेन के शुरू होने से खासकर मिथिला, सीमांचल और उत्तर बिहार के लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है. लंबे समय से इस रूट पर नई ट्रेन जरूरत देखी जा रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है. बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए पंजाब और आसपास के राज्यों की यात्रा करते हैं. ऐसे में यह नई ट्रेन यात्रियों के सफर को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक बनाने में मदद करेगी. माना जा रहा है कि ट्रेन शुरू होने के बाद इस रूट पर यात्रियों की भीड़ का दबाव भी कम होगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 14663/64 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक आधार पर संचालित की जाएगी. यह ट्रेन अमृतसर से हर गुरुवार को रवाना होगी, जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से शनिवार सुबह 8 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. खास बात यह है कि इस ट्रेन का परिचालन शीशो रेलखंड के रास्ते किया जाएगा. इस रूट के जरिए यात्रियों को सीधा और आसान रेल संपर्क मिलेगा. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई सेवा से उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को यात्रा के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा और समय की भी बचत होगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

नई अमृत भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, ट्रेन के ठहराव इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • सिलीगुड़ी
  • बागडोगरा
  • ठाकुरगंज
  • अररिया
  • फारबिसगंज
  • नरपतगंज
  • राघोपुर
  • सरायगढ़
  • निर्मली
  • झंझारपुर
  • सकरी
  • शिशो
  • कमतौल
  • जनकपुर रोड
  • सीतामढ़ी
  • बैरगनिया
  • रक्सौल
  • सिकटा
  • नरकटियागंज
  • सिसवा बाजार
  • कप्तानगंज
  • गोरखपुर
  • आनंद नगर
  • सिद्धार्थ नगर
  • बरहनी
  • बलरामपुर
  • गोंडा
  • सीतापुर
  • शाहजहाँपुर
  • बरेली
  • मुरादाबाद
  • सहारनपुर
  • अंबाला कैंट
  • लुधियाना
  • जालंधर सिटी
  • अमृतसर

इन स्टेशनों पर रुकने से सीमांचल और मिथिला क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधे ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.

मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

नई ट्रेन सेवा शुरू होने की खबर से उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्र को बहुत फायदा मिलगा. खासकर पंजाब में काम करने वाले मजदूरों, पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाले छात्रों और व्यापारियों को इस ट्रेन से काफी राहत मिलेगी. अभी यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलकर सफर करना पड़ता था, लेकिन अब सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ