Ayushman Bharat Yojana: अब 70 पार के बुजुर्गों को भी मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे बनाएं अपना 'गोल्डन कार्ड'

Ayushman Bharat Card Kaise Banaye: आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या अपने माता-पिता या अन्य रिश्तेदार को इसका लाभ उठवाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं घर बैठे आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.

Ayushman Bharat Yojana 2026

आयुष्मान भारत कार्ड का फायदा. (Image:AI)

विज्ञापन

देश के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. ताकि उम्र के इस पड़ाव पर इलाज के लिए जगह-जगह भटकना न पड़े. इस योजना के तहत अगर आपके परिवार में 70 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग हैं, तो उन्हें सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा. स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है, जिससे अब लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है.

‘आयुष्मान ऐप’ और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पात्र व्यक्ति अब घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड (Golden Card) जनरेट कर सकते हैं. यह कदम न सिर्उ बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि गंभीर बीमारियों के समय परिवार पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को भी कम करता है. डिजिटल इंडिया की इस पहल से अब तक हजारों लोग खुद अपना कार्ड बना चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीधे आम आदमी के मोबाइल तक हो गई है.

विज्ञापन

खुद आयुष्मान कार्ड बनाने की आसान प्रक्रिया

  • स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लाभार्थी अब beneficiary.nha.gov.in पोर्टल या ऐप के जरिए स्वयं ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर सकते हैं. इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:
  • ऐप इंस्टालेशन: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से ‘Ayushman App’ डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • विवरण भरें: लॉगिन के बाद अपना राज्य, जिला और पहचान के लिए आधार नंबर या राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करें.
  • ई-केवाईसी: पात्रता सूची में अपना नाम खोजें और ओटीपी (OTP) के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को शुरू करें.
  • लाइव फोटो और वेरिफिकेशन: मोबाइल के कैमरे से अपनी एक लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें.
  • डाउनलोड: आवेदन स्वीकृत (Approve) होने के बाद, आप इसी ऐप से अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं.

किसे मिलेगा लाभ और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड और जरूरी कागजातों की सूची निर्धारित की है, जो इस प्रकार है:

  • जरूरी दस्तावेज: आवेदन के लिए आपका आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र और एक ऐक्टिव मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है.
  • पात्र लाभार्थी: सामाजिक और आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल परिवार, बीपीएल (BPL) कार्ड धारक, भूमिहीन मजदूर और निराश्रित लोग इसके पात्र हैं.
  • श्रमिक वर्ग: रिक्शा चालक, फेरीवाले, घरेलू कामगार, कूड़ा बीनने वाले और मोची जैसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
  • वरिष्ठ नागरिक: 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग, चाहे वे किसी भी श्रेणी में हों, अब इस विशेष स्वास्थ्य कवर के लिए पात्र माने जाएंगे.

सुविधा केंद्रों पर भी उपलब्ध है सहायता

जो लोग तकनीकी रूप से खुद कार्ड बनाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर व्यापक इंतजाम किए हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्रों (Health Sub-Centers) पर जाकर भी जरूरी दस्तावेज दिखाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड कैसे इस्तेमाल करें?

लिस्टेड अस्पताल की पहचान करें

इलाज शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध है या नहीं. आप इसकी जांच आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान ऐप (Ayushman App) के जरिए कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्पताल के ‘आयुष्मान मित्र’ से संपर्क करें

अस्पताल पहुंचने पर हेल्पडेस्क या ‘आयुष्मान मित्र’ (Ayushman Mitra) से मिलें. उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड या अपना पंजीकृत आधार कार्ड दिखाएं, वह आगे की प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

दस्तावेजों का सत्यापन (Verification)

अस्पताल के कर्मचारी आपका आयुष्मान कार्ड या आधार नंबर पोर्टल पर डालकर आपकी पात्रता की जांच करेंगे. इसके बाद बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP के माध्यम से आपकी पहचान का वैरिफिकेशन (ई-केवाईसी) किया जाएगा.

विज्ञापन

कैशलेस उपचार

वैरिफिकेशन सफल होने के बाद, डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां, जांच, सर्जरी, और अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च (₹5 लाख की सीमा तक) योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा. मरीज को अपनी जेब से किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना होता है.

विज्ञापन

डिस्चार्ज (छुट्टी)

इलाज पूरा होने के बाद अस्पताल आपको सभी आवश्यक दस्तावेज और बिल विवरण देकर डिस्चार्ज कर देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ