Aaj Ki Taaza Khabar: नीदरलैंड में पीएम मोदी की मौजूदगी में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML ने एक MoU पर हस्ताक्षर किए

Breaking News in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा से वापस लौट आए हैं और उनका कहना है कि इस यात्रा पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इधर इजरायल और लेबनान के बीच 45 दिन का युद्धविराम हो गया है। उधर इजरायल ने गाजा में एक बार फिर एयरस्ट्राइक की और हमले में एक इमारत में भीषण आग लग गई।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज 16 मई दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी अपनी 5 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंच गए हैं और इस यात्रा का मकसद सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना है। वहीं केरलम में वीडी सतीशन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। UDF नेता अडूर प्रकाश ने बताया कि आज गठबंधन की फिर से एक बैठक हुई।

विज्ञापन

उधर, दिल्ली में आज से जनगणना शुरू हो गई है, जिसमें हाउसलिस्टिंग चरण के तहत MCD के वार्डों में नियुक्त 50000 एन्यूमरेटर घर-घर का दौरा करके जानकारी जुटा रहे हैं। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने डच के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीदरलैंड में पीएम मोदी की मौजूदगी में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML ने एक MoU पर हस्ताक्षर किए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी में एयर रेड प्रिकॉशन ब्लैकआउट प्रोटोकॉल पर हुआ मॉक ड्रिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिल्वर बार के आयात पर केंद्र सरकार सख्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक के दोनों आरोपी 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT घटाकर 7% किया

दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT घटाने का फैसला लिया है. अब VAT 25% से घटाकर 7% किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने की नीदरलैंड के राजा और रानी से मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक मामले पर बोले राहुल गांधी

NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन पीएम मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान मंत्रीपद से अभी हटाइए या जवाबदेही खुद लीजिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक के दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता वाराही देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की NTA को भंग करने की मांग

NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक विवाद और उसके बाद परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की है। याचिका पंजीकृत संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) द्वारा संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। कोलकाता पुलिस ने कोलकाता गार्डन से एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसने अलकायदा का नाम लेकर सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भेजा था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मराठा आरक्षण के लिए फिर अनशन शुरू करेंगे मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर फिर से मनोज जरांगे पाटील अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि वह 30 मई से अनशन शुरू करेंगे और उसी दिन से आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। इस बार अनशन जलना के आंतरवली सराटी में किया जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक विवाद में CLC कोचिंग के संचालक का बयान

NEET पेपर लीक विवाद में CLC कोचिंग के नाम पर पहली बार कैमरे के सामने कोचिंग संचालक श्रवण चौधरी का बयान आया है। श्रवण चौधरी ने माना कि बिवाल परिवार के 5 बच्चे उनके यही पढ़कर ही NEET की परीक्षा दी।

उन्होंने कहा कि NEET पर्चे लीक मामले के दूसरों को ऐसी सजा दो कि उनकी तीन पीढ़ियां तक याद रखें। बिवाल परिवार के पांच बच्चे थे। हमारे यहां से ही कोचिंग की थी, लेकिन उनके अभिभावकों ने बाहर से पेपर खरीदा तो इसमें कोचिंग कहां से दोषी हो सकता है?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट के मामले की सुनवाई

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में आज होनी थी, लेकिन इस सुनवाई को 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली जमानत

शिकोहपुर जमीन सौदे के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। मुझे पता है कि ईडी सरकार द्वारा संचालित है और सरकार के निर्देशों पर ही चलती रहेगी। इसलिए ईडी की तरफ से यह उचित नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। मैं यहां हूं, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए मैं हमेशा यहां रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। जो भी औपचारिकताएं होंगी, मैं उन्हें पूरा करूंगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इजरायल और लेबनान में 45 दिन का सीजफायर

इजरायल और लेबनान ने वाशिंगटन में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद सीजफायर को 45 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है, यानी मौजूदा सीजफायर अगले 45 दिन और चलेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि यह विस्तार लंबे समय तक शांति और राजनयिक समझौता तक पहुंचने के लिए बनाया गया अस्थायी व्यवस्था है। अगले दौर की वार्ता 2–3 जून को तय की गई हैं, जहा दोनों देश सीमा सुरक्षा, सैन्य गतिविधियों और क्षेत्रीय स्थिरता पर बातचीत करेंगे। हालांकि, जमीनी स्तर पर अभी भी तनाव बना हुआ है। खासकर हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लड़ाई जारी है, जो इस सीजफायर के दायरे से अलग माना जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शरद पवार से सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात

शरद पवार से सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात हुई हे। दोनों शरद पवार से उनके 'सिल्वर ओक' आवास पर पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर चल रहे घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में इस मुलाकात का विशेष महत्व है। सूत्रों के अनुसार, प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से मिलने का समय पहले से तय कर रखा था, जबकि सुनील तटकरे ठीक आखिरी समय पर इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बैठक के दौरान NCP के भीतर चल रहे घटनाक्रमों पर ही चर्चा हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पिंपरी-चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फायरिंग

पिंपरी-चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों ने एक फर्नीचर मॉल पर खुलेआम फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बाइक पर आए दो हमलावरों ने दो पिस्तौलों से करीब पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोणकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो युवक आते हैं और फर्नीचर मॉल की तरफ ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो जाते हैं।

गोलीबारी में मॉल के कांच टूट गए। फेसबुक पोस्ट में ‘एजे फर्नीचर मॉल’ के मालिक अशोक नैन पर एमडी ड्रग्स तस्करी से जुड़े होने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि “यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली गोली सीधे सिर में मारी जाएगी,” जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिश्नोई गैंग के शूटरों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एंगल की पड़ताल कर रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताइवान के लिए अमेरिका का रूख बदला

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के रुख और ताइवान के प्रति अमेरिकी स्टैंड में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ताइवान को अपनी आजादी इसलिए घोषित नहीं कर देनी चाहिए, क्योंकि उसके पीछे अमेरिका खड़ा है। अमेरिका ताइवान के लिए दूर जाकर युद्ध नहीं चाहता। 9500 मील दूर जाकर युद्ध लड़ना आसान फैसला नहीं है। ताइवान का विकास हमारी विकास के एवज में हुआ। ताइवान को हथियारों की सप्लाई को अबतक मंजूरी नहीं दी है और शायद न दूं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चारधाम यात्रा पर बुजुर्गों-दिव्यांगों को लेकर बड़ा फैसला

रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने के अनुसार, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के साथ-साथ दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, इन विशिष्ट समूहों के लिए एक पंजीकरण प्रक्रिया स्थापित की गई है। मंदिर समिति केदारनाथ धाम में आयु प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। बीकेटीसी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करते हुए, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं, विशेष रूप से जिन्हें सहायता की आवश्यकता है, को सुगम और सुलभ दर्शन अनुभव के लिए प्राथमिकता दी जाए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीदरलैंड्स की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी यूएई से नीदरलैंड्स पहुंच गए हैं, जहां होटल में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर नीदरलैंड्स की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना इस यात्रा का उद्देश्य है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ