UP Cabinet Portfolio Allocation: योगी सरकार में 8 मंत्रियों को मिले विभाग, जानें किस को क्या मिला?

UP Cabinet Portfolio Allocation:उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 8वें दिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय समेत सभी 8 मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला और कल होने वाली कैबिनेट बैठक में क्या खास रहेगा.

UP Cabinet Portfolio Allocation

UP Cabinet Portfolio Allocation: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 8वें दिन रविवार रात को नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल ने कैबिनेट में शामिल हुए सभी 8 मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है. इस फेरबदल में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का भी खास ख्याल रखा गया है. किसे मिला कौन सा विभाग? योगी सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, नए मंत्रियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है:

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र चौधरी: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग
मनोज पांडेय: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग

विज्ञापन

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
अजीत सिंह पाल: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
सोमेंद्र तोमर: राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग

राज्य मंत्री:
कृष्णा पासवान: पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग
कैलाश सिंह राजपूत: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग
सुरेंद्र दिलेर: राजस्व विभाग
हंस राज विश्वकर्मा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग

विज्ञापन

2027 चुनाव को लेकर बड़ा सियासी संदेश

विभागों के इस बंटवारे को केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, इसके जरिए बीजेपी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है. साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने के लिए इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

सोमवार को होगी नई कैबिनेट की पहली बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन के तुरंत बाद अब सोमवार (18 मई) को योगी सरकार की एक बेहद अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है. सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक चलने वाली इस मीटिंग में सभी नए मंत्री पहली बार शामिल होंगे. विभाग मिल जाने के बाद अब सभी मंत्री पूरी तैयारी के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिससे सरकार के कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ