Exclusive : नोएडा में होली के दिन लगी भीषण आग, सामने आए Video

Fire In Noida : यूपी के नोएडा में भीषण आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हैं। आगजनी को लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं।

NOIDA SEC 32

नोएडा में लगी भीषण आग।

विज्ञापन

Fire In Noida (अभिषेक सिंह) : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। होली के दिन गौतमबुद्ध नगर में भीषण आग लगी है, जिससे आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन

खुले मैदान में लगी आग

नोए़डा सेक्टर 32 के प्रकाश अस्पताल और इस्कॉन मंदिर के पास अचानक से भीषण आग लग गई है। खुले मैदान में यह आग लगी है और पास में एक बड़ी बिल्डिंग भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लड़के आए और उन्होंने पटाखे फोड़कर आग लगा दी।

विज्ञापन

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

विज्ञापन

नोएडा में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। आसपास के रहने वाले लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने लोगों को आग के पास से दूर हटा दिया है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक आग लगने की वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ