हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रेम प्रसंग के मामले में परिवार बर्बाद, पड़ोसियों के तंज से परेशान मां-बेटियों ने उठाया ये कदम

विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एटा में दिल दहलाने (Etah Suicide Case) वाला मामला समाने आया है। यहां के निधौली कलां थाना क्षेत्र के मील गढ़ी गांव में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। तीनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों तीनों के शवों को नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

मृतकों की पहचान नरेंद्र यादव की पत्नी अनुराधा और उनकी दो बेटियां संध्या और शिवी के रुप में हुई है। खुदकुशी की इस घटना से पूरे इलाके के लोग सन्न है।

बताया जा रहा है कि महिला कि सबसे बड़ी बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे आहत होकर युवक ने तीन दिन पहले खुदकुशी की कर ली थी।

विज्ञापन

इसके बाद से आसपास के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। युवक की खुदकुशी के बाद से लड़की के घर में तनाव था। वहीं इस बात की जानकारी जब नोएडा में नौकरी कर रहे लकड़ी के पिता नरेंद्र हुई तो उनसे फोन कर अपनी पत्नी और बेटियों को डांटा। बताया जा रहा है कि इसके बाद नरेंद्र यादव की पत्नी अनुराधा और उनकी दोनों बेटियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। फिलहाल पुलिस का प्रथम दृष्ट्या मानना है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एसएसपी धनजय सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक की खुदकुशी के बाद से परिवार तनाव में था, हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola