उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में अचानक से खराबी आ गई। पायलन ने आगरा में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। गनीमत रही कि समय रहते विमान के सिस्टम में दिक्कत की जानकारी लग गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर आए थे। यहां वो अपने कार्यक्रम को खत्म करके अपने राजकीय विमान पर बैठे और बुधवार दोपहर 3.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। करीब 20 मिनट के बाद उनका विमान वापस आगरा लौट आया। बताया गया कि प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
यह भी पढे़ं : ‘सड़क पर जुमे की नमाज न पढ़ें’, यूपी के इस जिले में 31 मार्च-1 अप्रैल के लिए फरमान जारी
योगी के विमान में आई तकनीकी दिक्कत
जब विमान आसमान में था तब पता चला कि योगी के चार्टर्ड प्लेन में खराबी आ गई। इस पर पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान आया और सीएम योगी शाम 5.42 बजे राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
देरी की वजह से लखनऊ में योगी का कार्यक्रम रद्द
विमान में खराबी आने और दिल्ली से दूसरे विमान के आने के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट लाउंज में रुके रहे। देरी होने की वजह से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इसके बाद पूरी सुरक्षा के बीच सीएम योगी आगरा से लखनऊ पहुंचे।
यह भी पढे़ं : ‘ये तो अभी ट्रेलर है…’, सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले के बाद करणी सेना का बयान
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
6 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
12 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
20 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
20 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines