'सड़क पर जुमे की नमाज न पढ़ें', यूपी के इस जिले में 31 मार्च-1 अप्रैल के लिए फरमान जारी

अगर मुस्लिमों ने सड़क पर नमाज अदा की तो खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर यूपी के मेरठ प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद और ईदगाह में नजाम पढ़ें।

Namaz

Namaz

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर जिला प्रशासन ने फरमान जारी किया है। पुलिस प्रशासन ने 31 मार्च और 1 अप्रैल के दिन नमाज करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज न पढ़ें। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सड़क पर किसी हाल में कोई भी ईद-उल-फितर की नमाज नहीं पढ़ेगा। ईदगाह और मस्जिद में ही नमाज़ पढ़ी जाएगी। धर्मगुरु और इमाम से अलग-अलग समय में बात हुई है कि ग्रुप में ही नजाम पढ़ें। इसे लेकर संवेदनशील इलाकों और चौराहों पर फोर्स तैनात की जाएगी। लोकल इंटेलिजेंस एक्टिव रहेगी और सादे कपड़ों में पुलिसवाले तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या इफ्तार पार्टीज का बिहार के चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क पर नमाज पढ़ी तो होगा केस : एसपी सिटी

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा करता पाया गया तो उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पिछली बार कुछ लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी थी तो 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे। जिन लोगों के खिलाफ केस हुए तो उनमें से कुछ लोग विदेश चले गए थे।

पासपोर्ट रद्द करने की होगी कार्रवाई : आयुष विक्रम सिंह 

एसपी सिटी ने आगे कहा कि अगर प्रोसेस के तहत किसी पर कोई मुकदमा दर्ज होता है तो वो विदेश न भाग जाए, इसके लिए एनओसी दी जाती है। कोई आरोपी विदेश भाग न जाए, इसलिए पासपोर्ट रद्द और लाइसेंस कैंसिल करने के लिए लिखा जाएगा। मस्जिद और ईदगाह के अलावा सड़क किनारे, सर्विस लेन कहीं भी नमाज नहीं पढ़ सकते हैं। अदालत ने भी ऐसे आदेश दिए हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ