हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का धार्मिक महत्व है। चैत्र नवरात्रि और श्रीरामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर सीएम योगी ने सूबे के सभी जिलों में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित करने के लिए कहा है। साथ ही नवरात्रि के दौरान पूरे प्रदेश में बिना कट के 24 घंटे बिजली की सप्लाई होगी।
सीएमओ के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी पर सभी जनपदों में 24 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 5 मार्च की दोपहर से शुरू होने वाले अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति 6 मार्च को श्री रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ की जाए।
यह भी पढे़ं : ‘UP के हिंदू-मुस्लिम…’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला; बुलडोजर एक्शन पर कही ये बात
24 घंटे निर्बाध बिजली की होगी आपूर्ति : सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान पूरे प्रदेश में समान रूप से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों के आसपास अंडे, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए, यह भी सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध बूचड़खाना न हो।
सूर्य तिलक का दर्शन करने जुटेंगे श्रद्धालु
अयोध्या में सूर्य तिलक का दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सुविधा और सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। जूट मैटिंग कराई जाएगी, ताकि धूप में लोगों को खड़े होने में कोई परेशानी न हो। सभी मंदिरों और देवालयों में पेयजल की सुविधा रहेगी।
यह भी पढे़ं : ‘मरना चाहता हूं, जीने की इच्छा नहीं अब’; बुलंदशहर के व्यापारी ने CM से क्यों मांगी इच्छामृत्यु?
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
7 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
9 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
13 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
23 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines