UP Bijnaur News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दो तांत्रिकों ने सिद्धि पाने के लिए इंसानियत को शर्मसार कर दिया। उन्होंने पहले कब्र खोदी और उसमें से मौलाना का शव निकाला। फिर सिर काटकर तंत्र-मंत्र किया। स्थानीय लोगों ने कब्र के पास तंत्र-मंत्र का सामान देखकर इसकी सूचना पुलिस दी। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
बिजनौर के हल्दौर थाना प्रभारी (SHO) रामप्रताप ने बताया कि इस साल जुलाई में मौलाना कारी सैफुर्रहमान का निधन हो गया था। खारी क्षेत्र में उनकी कब्र थी, जिसे कुछ लोगों ने खोद डाली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो शव का सिर गायब था। इस मामले में शनिवार को तांत्रिक कसीमुद्दीन और रामवीर को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : Ghaziabad: झाड़ियों में मिली नवजात को गोद लेंगे चौकी इंचार्ज, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ये पुलिसवाला
1600 किलोमीटर दूर फेंका सिर
गिरफ्तार तांत्रिकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 22-23 सितंबर की रात को मौलाना सैफुर्रहमान की कब्र खोदी थी और फिर तंत्र-मंत्र के लिए सिर काट लिया था। आरोपी कासिमुद्दीन ने बताया कि इस घटना को लेकर मचे बवाल से वह डर गया था, इसलिए सबूत मिटाने के लिए वह मुंबई गया और 1600 किलोमीटर दूर समुद्र में सिर फेंक दिया।
जिन्न को वश में करना चाहते थे तांत्रिक
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फावड़ा और एक आरी बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों तंत्र-मंत्र सिद्धि में लगे थे। जब उन्हें पता चला कि सैफुर्रहमान का निधन हो गया तो उन्होंने उनके जिन्न को वश में करने के लिए पहले कब्र के पास सिद्धि की। जब जिन्न काबू में नहीं आया तो उन्होंने कब्र खोदकर उनकी गर्दन काट ली।
यह भी पढ़ें : मां के साथ बेटी पर भी फिदा था शख्स, बेवफाई से भरे प्यार का खौफनाक अंजाम
तांत्रिकों ने क्यों काटा सिर
तांत्रिकों का प्लान था कि जिन्न काबू में आने के बाद वे सट्टे का सही नंबर बताएंगे, जिससे उन्हें सटोरियों से ढेर सारे पैसे मिलेंगे और दोनों जल्दी से मालामाल हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
सीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 hr agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
4 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
5 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
6 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
22 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines