कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मृतकों में 21 दिन की नवजात बच्चा शामिल

Uttar Pradesh News: कानपुर के पनकी इलाके में ने एक दर्दनाक हादसा पेश आया, 8 नवंबर की सुबह एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kanpur Buliding Screengrab

कानपुर में मकान की छत गिरने से 3 की मौत (Photo-Screengrab)

Kanpur House Roof Collapse: यूपी के कानपुर जिले में रविवार सुबह एक घर की छत गिरने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें 21 दिन का एक नवजात शिशु भी शामिल है. यह घटना पंकी पड़ाव इलाके में हुई, जो पनकी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अधिकारियों के अनुसार छत गिरने के बाद पीड़ित मलबे के नीचे दब गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

पीड़ितों में एक महिला, उसका नवजात बच्चा और सास शामिल

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कासिम आबिदी ने पुष्टि की कि ये घटना सुबह करीब 8 बजे हुई. घर का जो हिस्सा गिरा, उसके मलबे के नीचे परिवार के 3 सदस्य दब गए. बचाव कर्मियों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक महिला, उसका 21 दिन का बेटा और उसकी सास शामिल हैं. प्रशासन ने मौके पर बचाव कार्य चलाया और छत गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने बताया कि हर्ष शुक्ला (32) को भी मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कानपुर-लखनऊ वालों की बढ़ेगी मुसीबत! 4 महीने के लिए बंद होगा ये पुल, जानिए क्या है NHAI का प्लान

गाजियाबाद में भी छत गिरने की एक और घटना

कानपुर की ये दुखद घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई एक अन्य इमारत से जुड़े हादसे के एक दिन बाद सामने आई है. बीते शनिवार को गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन घर की छत का स्लैब गिरने से कई मजदूर घायल हो गए थे. इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर इमारतों की सुरक्षा और संरचनात्मक खामियों से जुड़े खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ