---विज्ञापन---

मां के साथ बेटी पर भी फिदा था शख्स, बेवफाई से भरे प्यार का खौफनाक अंजाम

Uttar Pradesh News : यूपी के एटा में एक महिला ने अपनी बेटी को मारने की सुपारी दी, लेकिन शख्स मां के साथ बेटी पर भी फिदा था। इस दौरान लड़की ने आरोपी को ऐसा ऑफर दिया, जिससे आशिक बेवफा हो गया और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

---खबर नीचे जारी है---

UP Etah Murder Case : उत्तर प्रदेश से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। एक शादीशुदा महिला ने अपने आशिक को अपनी बेटी की हत्या करने की सुपारी दी। आशिक भी कत्ल करने के लिए गया, लेकिन लड़की ने उसे ऐसा ऑफर दिया, जिससे पूरा मामला ही पटल गया। फिर आशिक का मन बदला और उसने बेटी की जगह उस महिला को ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में लड़की का भी हाथ रहा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना एटा के नयागांव में स्थित अल्हापुर गांव की है। 32 वर्षीय अलका नाम की एक महिला अपने पति रमाकांत और दो नाबालिग बेटियों के साथ यहां रहती थी। उसकी बड़ी बेटी की दो लड़कों से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर महिला और बेटी के बीच मनमुटाव था। महिला का कहना था कि दोनों लड़के अच्छे नहीं हैं, इसलिए वह बेटी से उन लड़कों से दूर रहने के लिए कहती थी, लेकिन बेटी उसकी बात नहीं मानी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : सुहागरात पर जब पति नहीं आया पास तो, सच्चाई जान उड़ गए दुल्हन के होश, ससुरालियों पर लगाया आरोप

6 अक्टूबर को मिली थी महिला की लाश

---खबर नीचे जारी है---

बेटी की इस हरकत से तंग आकर अलका ने दोनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी उसकी बेटी अपनी आदत बाज नहीं आई और फिर दोनों लड़कों से बात करने लगी। इस बीच जसरथपुर इलाके में 6 अक्टूबर को अलका का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति रमाकांत ने बेटी के आशिकों के खिलाफ तहरीर दी।

महिला का आशिक निकला हत्यारा

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस ने इस हत्याकांड की छानबीन की तो दोनों लड़कों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इस पर पुलिस ने महिला के मोबाइल के रिकॉर्ड निकाले, जिससे पता चला कि अलका का उसके मायके में रहने वाले सुभाष (38) से अफेयर था और दोनों एक-दूसरे से घंटों-घंटों बातचीत भी करते थे। रेप के एक केस में सुभाष 10 सालों तक जेल में रहा और वह 7 महीने पहले जेल से बाहर आया था। तब से वह लगातार अलका के संपर्क में था।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

---खबर नीचे जारी है---

फिर पुलिस सुभाष की तलाश में जुट गई। पुलिस को पता चला कि वह फरार है। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अलका की बड़ी बेटी भी घर से फरार है। इस पर जांच टीम ने 10 अक्टूबर को छापेमारी कर सुभाष और मृतका की बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

आशिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

---खबर नीचे जारी है---

आरोपी सुभाष ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला की शादी के बाद भी उसका अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले अलका ने उसे बताया कि उसकी बड़ी बेटी का दो लड़कों से अफेयर है, जिसे लेकर वह काफी परेशान है। आरोपी ने उसकी बेटी को काफी समझाबुझाया, लेकिन वह नहीं मानी। फिर अलका ने सुभाष को बेटी को मारने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी।

आरोपी को बेटी पर तरस आ गया था

---खबर नीचे जारी है---

सुभाष ने बताया कि वह अलका की बेटी के पास गया और उसे सारी बात बता दी। इस पर लड़की रोने लगी, जिससे उसे तरस आ गया। उसने लड़की को नहीं मारा और उसे लेकर आगरा चला आया। जब उसने अलका से सुपारी के पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला को सच बता दिया कि उसकी बेटी जिंदा है।

यह भी पढ़ें : गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, भाई दिल्ली में था, स्कूल में छोटी बहन के साथ हो गई छेड़छाड़, फरार टीचर पर दर्ज हुई FIR

---खबर नीचे जारी है---

ऐसे पलटा पूरा मामला

फिर महिला ने सुभाष से कहा कि जब वह उसके सामने बेटी को जान से मारेगा तब वह पैसे देगी। इस पर आरोपी ने उसकी मां की सारी बात बेटी को बता दी। इस पर बेटी ने आरोपी सुभाष को शादी का ऑफर दिया और कहा कि अगर वह उसकी मां को मार डालेगा तो उससे शादी कर लेगी। इसके बाद सुभाष ने अलका को मिलने के बहाने बुलाया। उसने पीट-पीटकर महिला को घायल कर दिया और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 11, 2024 08:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola