Makuti Recipe: खीर और हलवे से हटकर ट्राई करें बिहार की फेमस मकुटी, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

क्या आप भी त्योहारों में हमेशा खीर और हलवा ही बनाते हैं? इस बार मेहमानों के सामने पेश करें बिहार की फेमस मकुटी. जानें आसान रेसिपी.

Bihar Makuti Recipe

बिहार की मशहूर मकुटी कैसे बनाएं? (Image: AI)

क्या आपने कभी बिहार की फेमस मकुटी खाई है, जिसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने वाला बार-बार इसके खाने की ख्वाहिश रखने लगते हैं? अगर आप त्योहारों में खीर और हलवे खाकर बोर हो गए हैं, तो बिहार की ये मशहूर डिश आपके जुबान पर अपना ऐसा स्वाद छोड़ेगी, जिसका खाकर आप तारीफ करते नहीं थकेंगे. इस स्टोरी में हम आपको इसी स्वादिष्ट मिठाई की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर मेहमान भी तारीफ करेंगे. आइए जानते हैं कैसे बनती है मकुटी?

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकटी बनाने के लिए क्या चाहिए सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 3 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
  • 1,1/2 बड़ा चम्मच चावल
  • 100 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम मावा
  • 8-10 बादाम (कटे हुए)
  • 8-10 काजू (कटे हुए)
  • 8-10 पिस्ता (कटे हुए)
  • 4-5 इलायची (पीसी हुई)
  • 20-25 केसर के धागे

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मकुटी

  • मकुटी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  • इसके बाद इन्हें कुकर में डालकर एक सीटी आने तक पकने दें.
  • फिर गैस कम करके 5 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें.
  • प्रेशर निकलने के बाद दाल और चावल को अच्छी तरह मैश कर लें.
  • मैश करने के बाद एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें और दूसरी तरफ एक चम्मच दूध में केसर के धागे भिगो दें.
  • दूध जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें मैश किया हुआ दाल-चावल का मिश्रण डाल दें और कम गैस पर पकाएं.
  • इसके बाद मावा को मैश करके और भीगा हुआ केसर दूध समेत इसमें मिला दें.
  • करीब 15 मिनट मिश्रण को पकाएं, ताकि यह अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए.
  • अब इसमें चीनी और पिसी हुई इलायची डालकर 2-3 मिनट और पकाएं. फिर गैस बंद कर दें और तैयार मकुटी को एक बाउल में निकाल लें.
  • अब मकुटी के ऊपर कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें.
  • अब आपका मकुटी तैयार है. आप चाहें तो इसे गरमागरम भी खा सकते हैं या फिर इसे फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ