हत्या के 26 दिन बाद परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, मानसा में लोगों ने नम आखों से दी आखिरी विदाई

Parvinder Singh Jhota Last Rites: मानसा जिले के चकेरिया रोड पर परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार किया गया. उनकी हत्या के तकरीबन एक महीने बाद हुए इस अंतिम संस्कार के दौरान भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला.

Jhota PTI @parvinder5308

मानसा में परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार (Photo- PTI and Instagram/@parvinder5308)

Parvinder Singh Jhota Cremated: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार रविवार 8 नवंबर 2026 को पंजाब के मानसा जिले में किया गया. उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने के 26 दिन बाद आखिरी विदाई दी. चकेरिया रोड पर हुए इस अंतिम संस्कार के दौरान झोटा के समर्थन में नारे लगाए गए. लोगों ने झोटा को श्रद्धांजलि दी और नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल और उनकी अवैध बिक्री के खिलाफ उनकी लड़ाई को जारी रखने का इरादा किया.

विज्ञापन

कब हुआ था झोटा का मर्डर

13 अक्टूबर को केमिस्ट की दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने कथित तौर झोटा की हत्या कर दी. एंटी ड्रग एक्टिविस्ट इस दुकान पर मालिक से ये सवाल करने गए थे कि वहां बिना पर्ची के दवाइयां क्यों बेची जा रही हैं. वे इस बातचीत को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे—जैसा कि वे अपने नशा-विरोधी अभियानों के दौरान अक्सर किया करते थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई. इस घटना के बाद भारी आक्रोश फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए. उनके समर्थकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

दीवाली के दिन दी गई अंतिम विदाई

झोटा के पिता भीम सिंह ने इच्छा जताई थी कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार दिवाली के दिन किया जाए, ताकि नशीले पदार्थों की लत के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके. उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नशीले पदार्थों की समस्या को सुलझाने और उनके परिवार को न्याय दिलाने में नाकाम रही है. परिवार की मांग पर 7 नवंबर को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में झोटा का पोस्टमार्टम किया गया.

CBI की जांच जारी

झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने मानसा का दौरा किया और शोकाकुल परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में हुई देरी और इसे लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों ने पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या की ओर फिर से सबका ध्यान खींचा है. पंजाब में दशकों से ड्रग की समस्या चली आ रही है, जिससे छुटकारा दिलाने की मांग भी अक्सर की जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ