Ghaziabad: झाड़ियों में मिली नवजात को गोद लेंगे चौकी इंचार्ज, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ये पुलिसवाला

UP Ghaziabad News : यूपी के गाजियाबाद में खाकी का ममता और वात्सल्य से भरा चेहरा देखने को मिला। माता-पिता अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर चले गए। इस पर एक पुलिसवाले ने इस बच्ची को गोद लेने का निर्णय किया है।

Police Man Adopted Newborn Girl

झाड़ियों में मिली नवजात को गोद लेंगे चौकी इंचार्ज।

Ghaziabad Police Man Adopted Newborn Girl : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में झाड़ियों से रोती हुई एक नवजात बच्ची की आवाज आई। उसकी आवाज सुनकर लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और पुलिस को नवजात की जानकारी दी। इस पर एक चौकी इंचार्ज ने दुर्गा अष्टमी के दिन मिली बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए सोशल मीडिया पर ये पुलिसवाला ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन

थाना वेब सिटी की चौकी दूधिया पीपल के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला और उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए डासना सीएससी में भर्ती कराया। पुलिस ने नवजात के परिवार को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बच्ची के लिए आगे नहीं आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर ने बच्ची को अपनाने का लिया फैसला

इसके बाद सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी राशि ने नवजात को अपनाने का फैसला किया। दंपती ने बच्ची को अपने परिवार में शामिल करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की। साल 2018 में चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह की शादी हुई थी, लेकिन उनके पास कोई बच्चा नहीं है। इस पर दंपती ने नवरात्रि के मौके पर इस बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया कर रहे चौकी इंचार्ज

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंकित चौहान ने पुष्टि की कि गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और फिलहाल, बच्ची पुष्पेंद्र सिंह परिवार की देखरेख में है। पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी दोनों ही कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और आधिकारिक तौर पर बच्ची को अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए उत्सुक हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ