हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'न्यू ईयर की पार्टी मनाना हराम', मुसलमानों के लिए बरेली से जारी हुआ फतवा

Bareilly Maulana Fatwa For New Year : उत्तर प्रदेश के बरेली से न्यू ईयर की पार्टी को लेकर एक फतवा जारी किया गया है। इस फतवा में मुस्लिम लड़के-लड़कियों को नए साल के जश्न से दूर रहने की बात कही है।

विज्ञापन
बरेली से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा।

Bareilly Maulana Fatwa For New Year : साल 2024 खत्म होने वाला है और लोग 2025 के वेलकम की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच बरेली से नए साल को लेकर मुसलमानों के लिए एक फतवा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि नववर्ष का जश्न मनाना हराम और गुनाह है, जो इसे बनाएगा, वो शरीयत की नजर में मुजरिम होगा।

यूपी के बरेली से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुस्लिमों के लिए फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि नववर्ष का जश्न इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ है, क्योंकि एक जनवरी को होने वाला नया साल ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मुस्लिम लड़के-लड़कियों को नए साल के जश्न से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘CM आवास के नीचे भी शिवलिंग, वहां भी खुदाई हो’, महाकुंभ के निमंत्रण पर अखिलेश यादव का तंज

विज्ञापन

नए साल की बधाई देना भी गलत

फतवा में यह भी कहा गया है कि नए साल की शुभकाना देना भी गलत है। इसाइयों के धार्मिक त्योहर में मुसलमानों को शामिल नहीं होना चाहिए। इस्लाम भी इस तरह के कार्यक्रम को मना करता है। शरीयत-ए-इस्लामिया में नववर्ष के मौके पर नाच गाना, शोर शराबा करना, हुड़दंग मचाना, शराब पीना, जुआ खेलना नाजायज और हराम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UP: आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, तीन नाबालिग समेत 8 पर लगा पॉक्सो

मौलाना ने मुस्लिम लड़के-लड़कियों को दी चेतावनी

विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन ने फतवा जारी कर मुस्लिम लड़के-लड़कियों को चेतावनी दी। उन्होंने कि मुस्लिम लोग न्यू ईयर की पार्टी न मनाएं और अपने धर्म का पालन करें। मुसलमानों को गैर-धार्मिक और गैर-इस्लामिक परंपराओं से दूर रहना चाहिए। अगर कोई नए साल का जश्न मना रहा तो वह शरीयत के खिलाफ काम कर रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola