Arya Samaj Orphanage Accused Of Molesting A Girl Student: उत्तर प्रदेश के आर्य समाज अनाथालय में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। बता दें कि अनाथालय के मैनेजर ने लंच के दौरान कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ की थी। वार्डन की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामला 31 जुलाई का है, पुलिस पूछताछ में वार्डन रोली दुबे ने बताया कि अनालाथय के विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ वहां के प्रधान ओमकार आर्य ने लंच के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद बच्ची ने यह घटना अनाथालय में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को बताई। इस पर वार्डन ने छात्रा की बहन से लिखित में शिकायत मांगी।
वार्डन ने अनाथालय के मंत्री अशोक प्रधान से लिखित शिकायत की। मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को दबा दिया। छात्रा के साथ हुई घटना से आहत होकर वार्डन ने शनिवार को कोतवाली में प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान ओमकार आर्य के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के दौरान इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वीडियो से छेड़छाड़ की हुई पुष्टि
घटना का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में पीड़िता किसी को फोन पर अपने साथ हुई घटना बता रही है। वीडियो में छात्रा प्रधान ओमकार आर्य के पास खड़ी दिख रही है, जिसमें वह उसे छूते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद शनिवार को वार्डन रोली दुबे की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पत्र से खुली छेड़छाड़ की पोल
मामला 31 जुलाई से चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा की बड़ी 13 अगस्त को आर्य समाज मंदिर जा रही थी, इसकी शिकायत लेकर कोतवाली गई। वहां मिले पुलिसकर्मी ने लिखित शिकायत लेकर आने को कहा था। पुलिस को संबोधित शिकायती पत्र एक राहगीर को दे दिया। यह पत्र नीरज सैनी तक पहुंचा तो उन्होंने अधिवक्ता उमंग रावत से संपर्क किया। और पूरे मामले की जांच की।
बिना रिन्यूवल चल रहा आर्य समाज अनाथालय
डीपीओ मोनिका राणा ने बताया किअनाथालय का पंजीकरण का रिन्यूवल भी नहीं हुआ है। पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। महिला कल्याण निर्देशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि बाल कल्याण समिति ने कई महीने पहले ही आर्य समाज अनाथालय में बच्चों को भेजना बंद कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर आर्य समाज अनाथालय के प्रधान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
4 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
5 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
7 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
18 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines