Ayodhya Ram Mandir Inauguration: भव्य राम मंदिर उद्घाटन की तारीख घोषित होते ही देशभर के राम भक्तों का ध्यान अयोध्या की ओर खींचा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 20 जनवरी से 26 जनवरी, 2024 के बीच अयोध्या में सभी होटल, गेस्टहाउस और धर्मशालाएं पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय की है।
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में एक लक्जरी होटल के मालिक ने बताया कि इनमें से अधिकांश बुकिंग ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से हुई हैं। उन्होंने हताया कि जनवरी 2024 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में पीएम मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की उम्मीद है। लिहाजा इस दौरान भारी संख्या में भक्त भी यहां पहुंचेंगे।
उद्घाटन समारोह में आएंगे 10 हजार मेहमान
रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से पीएम को निमंत्रण भेजे जाने की घोषणा के बाद अयोध्या के अलावा अन्य राज्यों और जिलों में रहने वाले लोग खासे उत्साहित हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी हाल ही में कहा था कि प्रतिष्ठा समारोह में 10 हजार मेहमान शामिल होंगे। उन्होंने पीएम को 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच की तारीखें दी हैं, लेकिन वास्तविक तारीख वे ही तय करेंगे।
अयोध्या के एक अन्य लक्जरी होटल के मालिक ने बताया कि ट्रैवल एजेंटों ने हाई टैरिफ और एडवांस बुकिंग करके पूरे होटल बुक कराने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इन ट्रैवल कंपनियों ने बुकिंग कराने के लिए अपने स्थानीय एजेंटों को नियुक्त किया है।
अयोध्या में रुकने के लिए हैं ये इंतजाम
वर्तमान में अयोध्या में 100 से ज्यादा होटल हैं, जिनमें एक पांच सितारा, दो चार सितारा और 12 तीन सितारा होटल शामिल हैं। इसके अलावा 50 गेस्ट हाउस और इतनी ही संख्या में धर्मशालाएं हैं। रिपर्ट के अनुसार, अयोध्या में स्थानीय लोगों ने अपने घरों में पर्याप्त मात्रा में होमस्टे भी बना रखे हैं।
अयोध्या के सबसे पुराने होटल शान-ए-अवध के प्रबंध निदेशक शरद कपूर टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें एडवांस बुकिंग के लिए दिल्ली, मुंबई और अन्य मेट्रो शहरों से नियमित कॉल्स आ रहे हैं। हम भक्तों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैं वीआईपी मेहमानों के लिए कम से कम 40% कमरे रिजर्व रख रहा हूं।
प्रशासन ने की होटल मालिकों के साथ बैठक
उधर, अयोध्या प्रशासन ने भी आने वाली भीड़ को देखते हुए होटल मालिकों को निर्देश दिया है कि वे साफ-सफाई और श्रद्धालिओं के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी रखें। हाल ही में अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने होटल मालिकों के साथ इस संबंध में एक बैठक की है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
5 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines