मंदिर में पुजारी ने की शर्मनाक हरकत, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया अश्लील वीडियो

Aurangabad temple priest molestation case: मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, फुटेज में मंदिर परिसर में एक युवती आती दिख रही है। पुलिस के अनुसार युवती फिलहाल गायब है। युवती की तलाश जारी है। वहीं, घटना का पता लगने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

Pakistan Zindabad, slogan, Rohini, Delhi police
विज्ञापन

Aurangabad temple priest molestation case: औरंगाबाद के एक मंदिर से बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर परिसर में पुजारी युवती से अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। बकायदा उसका यह वीड़ियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। अब पुलिस पुजारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुजारी को मंदिर से हटा दिया गया है। इस पूरे मामले में युवती का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार युवती के मिलने के बाद स्थिति स्प्ष्ट होगी। युवती की इस मामले में सहमति थी या नहीं इसका अभी पता नहीं है।

13 साल से पुजारी था आरोपी 

जानकारी के अनुसार यह मामला ओबरा स्थित देवी मंदिर की है। यहां मंदिर परिसर में पिछले 13 साल से एक पुजारी है। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लग रहे हैं। किसी को भनक मिली की दोपहर के समय जब मंदिर में कोई नहीं होता तो पुजारी से मिलने एक युवती आती है। जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो उसमें पुजारी किसी युवती के साथ अभ्रद हालत में दिखे।

विज्ञापन

पुलिस कर रही युवती की तलाश

तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इस पूरी घटना से आसपास के लोग काफी गुस्से में हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस थाने और मंदिर में एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपों के बाद मंदिर के पुजारी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती की शिकायत या मंदिर समिति की लिखित शिकायत के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुजारी के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मंदिर से सीसीटीवी फुटेज का अलग-अलग दिन का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। पुलिस उस युवती की तलाश कर रही है जो सीसीटीवी में दिख रही है। पुजारी के बयान लिए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ