सुहागरात पर रची साजिश, महज 5 दिन चली शादी, पत्नी ने पति को क्यों दी दर्दनाक सजा?

Mau Murder in Love Affair: पुलिस के अनुसार महिला ने अपने परिजनों के दबाव में शादी की थी। शादी के बाद भी वह लगातार अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। महिला और उसके प्रेमी ने इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची। प्रेमी ने अपने एक दोस्त को मदद के लिए इस वारदात में शामिल किया। अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Love Affair, Murder, Uttar Pradesh Police

पायल और लवकुश की शादी की फोटो

विज्ञापन

Mau Murder in Love Affair: उत्तर प्रदेश के मऊ में नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के पांचवें दिन ही अपने पति को तड़पाकर मार डाला। पुलिस की जांच में महिला की पोल खुल गई और अब वह सलाखों के पीछे है। पुलिस ने मामले में उसके प्रेमी और हत्याकांड में शामिल प्रेमी के एक अन्य दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर पुलिस हत्याकांड के तार जोड़ रही है।

घर के पास पोखर में नग्नवस्था में पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां 13 फरवरी को लवकुश चौहान और पायल चौहान की शादी हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी को लवकुश चौहान का शव उसके घर के पास पोखर में पड़ा मिला। वह नग्नवस्था में था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पायल और घर के अन्य लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन

पायल थी शादी से नाखुश, प्रेमी संग बनाया प्लान

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पायल के बयान कुछ संदिग्ध लगे। उससे गहनता से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। पुलिस के अनुसार पायल का दिनेश यादव नामक शख्स से प्रेम प्रसंग था। पायल इस शादी से नाखुश थी, उसने परिजनों के दबाव में यह शादी की थी। शादी के बाद उसकी लगातार दिनेश से फोन पर बात हो रही थी। दोनों ने लवकुश को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। पुलिस के अनुसार पायल ने अपनी सुहागरात के दिन ही वारदात की पूरी प्लानिंग कर ली थी।

दोस्त के साथ पायल के घर पहुंचा था दिनेश

17 फरवरी की देर रात दिनेश अपने एक अन्य दोस्त के साथ पायल के घर पहुंचा। यहां पायल ने उसे घर के अंदर प्रवेश दिलवाया। रात में जब लवकुश सो रहा था तीनों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए उसे पास के पोखर में फेंक आए। पुलिस के अनुसार शादी के बाद से पायल और लवकुश गांव की आबादी से बाहर बने नए घर में रह रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ