Atiq-Ashraf Murder: माफिया अतीक और अशरफ के हत्या की सुपारी किसने दी? पुलिस पर उठ रहे ये अहम सवाल
Edited By Bhola Sharma

Atiq Ashraf Murder
Edited By Bhola Sharma

Atiq Ashraf Murder
Atiq-Ashraf Murder: माफिया से राजनेता का सफर तय करने वाले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की देर शाम प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई, जब अतीक और अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।
हत्यारों ने पूरी वारदात ऑन कैमरा किया। अतीक और अशरफ की हत्या के वीडियो को पूरे देश ने देखा। हत्यारों ने वारदात के बाद फरार होने का दुस्साहस नहीं किया, उन्होंने सरेंडर कर दिया। हत्यारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच हो सकती है। अभी तक उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या, धारा 144 लागू, CM ने दिए जांच के आदेश
एक दिन पहले तक अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही थी, अब इस डबल मर्डर के बाद सवाल भी खड़े होंगे। इसकी शुरुआत भी हो गई है। समूचे विपक्ष ने योगी सरकार और यूपी की कानून व्यवस्था को घेरा है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पांच दिन की पुलिस रिमांड 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए मंजूर की थी। इस मामले की सुनवाई 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।
(Diazepam)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: