---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, पालम में 92 KM की रफ्तार चली हवाएं; कई इलाकों में बारिश

एनसीआर में आंधी के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर आंधी और बारिश के कई वीडियो और तस्वीरें यूजर्स पोस्ट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अचानक मौसम बदलने से कई लोगों को चुभती धूप से राहत मिली, तो नहीं कई लोगों को धूलभरी आंधी ने परेशान किया. दिल्ली के पालम में हवाओं की रफ्तार 92 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिसने उड़ती धूल को वापस जमीन पर पटक दिया. हालांकि एनसीआर में आंधी के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर आंधी और बारिश के कई वीडियो और तस्वीरें यूजर्स पोस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 15 June: धूल-मिट्टी भरे आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, 2 दिन 20 राज्यों में रहेगा अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

---विज्ञापन---

रोहतक से उठा बादलों का गुबार


बिगड़ते हालात और तेज हवाओं के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा के रोहतक के ऊपर एक नया और बेहद सक्रिय कन्वेक्टिव क्लाउडमास विकसित हुआ, जो तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ा. इसी बादलों के गुबार के चलते रोहतक से लेकर दिल्ली तक आसमान में अंधेरा छा गया और अधिकांश इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. आने वाले कुछ घंटों में बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है.

इन क्षेत्रों के लिए विशेष चेतावनी


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी और तुगलकाबाद जैसे प्रमुख इलाकों में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहेगा. इसके अतिरिक्त, हरियाणा के रोहतक, खरखोदा, पलवल और उससे सटे इलाकों में भी आंधी-पानी का दौर जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की सामान्य गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग के बीच 107 दिनों में कितने भारतीयों ने गंवाई जान? जानें मिडिल ईस्ट में कब-कब और कहां-कहां हुए हमले

First published on: Jun 15, 2026 03:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola